Kohramlive Desk : PM नरेंद्र मोदी ने दिवाली के अवसर पर उत्तराखंड को कई सौगातें दी हैं। उन्होंने केदारनाथ रोपवे का भी शिलान्यास किया है। शुक्रवार को उत्तराखंड पहुंचे पीएम मोदी ने केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के दर्शन भी किए। मोदी ने कहा कि देश के आध्यात्मिक केंद्रों को सुधारा जा रहा है। धार्मिक स्थलों में पुनर्निर्माण कर तीथ यात्रा को सुगम किया जा रहा है। देश के आखिरी गांव में पहुंचकर पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के आखिरी गांव ‘माणा’ के साथ ही अब सीमांत पर बसा अब हर गांव देश का पहला गांव होगा।
उत्तराखंड में पर्यटन का हो रहा विकास
पीएम मोदी ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में स्थित दूरस्थ गांवों में सड़क, बिजली, पानी सहित बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील भी की कि तीर्थ यात्रा पर जाते वक्त वह अपने पूरे खर्चा का कम से कम पांच प्रतिशत पैसा लोकर उत्पादों पर जरूर-जरूर खर्च किया करें। मोदी का कहना है कि उतराखंड में पर्यटन का विकास हो रहा है। कहा कि पहाड़ क्षेत्र में रोड कनेक्टिविटी के लिए कार्य किया जा रहा है। भारतमाला और सागरमाल के बाद अब पर्वतमाला प्राेजेक्ट से कनेक्टिविटी को सुधार किया गया। चारधाम परियोजना से से चारधाम रूट पर यात्रा बहुत ही सुगम हो गई है। पीएम मोदी का साफतौर पर कहना है कि डबल इंजन की सरकार से उत्तराखंड में विकास को और गति मिली है।
पीएम ने केदारनाथ और बद्रीनाथ ने की पूजा-अर्चना
इससे पहले पीएम मोदी ने केदारनाथ और बदरीनाथ में पूजा-अर्चना कर राष्ट्र और विश्व के कल्याण की प्रार्थना भी की । बदरीनाथ पहुंचे पीएम मोदी का धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने पूजा-अर्चना कराई, जबकि गर्भ गृह में बद्रीनाथ के रावल ईश्वरी प्रसाद नम्बूदरी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बदरी विशाल के गर्भगृह में विराजमान भगवान बदरी विशाल के विगृह को सभा मंडप से भी देखा। पीएम मोदी ने करीब 3400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। केदारनाथ में पीएम मोदी ने श्रमजीवियों से भी मुलाकात कर सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी भी जुटाई।
छह साल में चौथी बार पहुंचे केदारनाथ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) छह साल में चौथी बार दिवाली के मौके पर बाबा केदार के धाम पहुंचे हैं। इस बार मोदी बदरीनाथ भी गए। दोनों धामों में उन्हे रोपवे, सड़क, पैदल ट्रैक सहित कई योजनाओं का शिलान्यास किया। केदारनाथ रोपवे प्रोजेक्ट का शिलान्यास करने के बाद आदि गुरु शंकराचार्य समाधि स्थल, आस्था पथ का भी निरीक्षण किया। इसके बाद पीएम मोदी बदरीनाथ भी गए। पीएम का यह बदरीनाथ का दूसरा दौरा है।
पूर्व के दौरे
2017 – दिवाली के एक दिन बाद 20 अक्तूबर को केदारनाथ पहुंचे
2018 – सात नवंबर को ठीक दिवाली के दिन धाम में दर्शन के लिए आए
2021 – दिवाली के एक दिन बाद गोवर्द्धन पूजा के दिन केदारनाथ में आए।
यह है प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी
-केदारनाथ रोपवे: 9.7 किलोमीटर लंबा यह रोपवे गौरीकुंड से केदारनाथ को जोड़ेगा। इससे वर्तमान में लगने वाला छह से सात घंटे का समय कम होकर लगभग 30 मिनट का रह जाएगा। इससे बाबा के धाम तक पहुंच बेहद सुगम और सस्ती हो जाएगी।
-हेमकुंड रोपवे: 12.4 किलोमीटर लंबा यह रोपवे गोविंदघाट को हेमकुंड साहिब से जुड़ेगा। यात्रा समय को एक दिन से कम करके केवल 45 मिनट तक सीमित कर देगा। यह रोपवे घांघरिया को भी जोड़ेगा, जो फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान का प्रवेश द्वार है।
-सड़क प्रोजेक्ट: पीएम शुक्रवार को एक हजार करोड़ रुपए की दो सड़क चौड़ीकरण परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे। माणा से माणा पास और जोशीमठ से मलारी तक की उक्त सड़कें देश की सीमाओं तक पहुंच आसान बनाएंगी।
इसे भी पढ़ें : धनबाद से बक्सर जा रहे पति-पत्नी पर बरही में फायरिंग, फिर क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : पति-पत्नी के रिश्ते में आई खटास का भयानक अंत, सास को भी नहीं छोड़ा…
इसे भी पढ़ें : क्या बताये बाबू… हक जताने पर अनाप-शनाप सुनना पड़ता है… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : BPSC की पीटी परीक्षा का पैटर्न बदला








