कोहराम लाइव डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को असम को बड़ी गिफ्ट दी है। सबसे महत्वपूर्ण असम के महाबाहु-ब्रह्मपुत्र प्रोजेक्ट की शुरुआत की। कई अत्यंत महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी किया। मौके पर अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि ब्रह्मपुत्र का विस्तार मिलन का तीर्थ है। ये नदी हमेशा कनेक्टविटी का प्रयाय रही है। केंद्र और असम की सरकार ने ब्रह्मपुत्र के आसपास के क्षेत्र में भौगोलिक, सांस्कृतिक तौर पर काम किया है।
इसे भी पढ़ें : जेल गई SDM बनी जज की दुल्हन, शादी का कार्ड हो रहा वायरल
देश के जवानों को मिलेगी सहूलियत
प्रधानमंत्री ने कहा कि इन प्रोजेक्ट से देश के जवानों को भी सहूलियत मिलेगी। मजूली में भी सड़क का तेज विकल्प मिलेगा। यहां पुल बन रहा है। हेलिपोर्ट की व्यवस्था भी की जा रही है। अब इस पूरे क्षेत्र में पोर्ट डेवलेपमेंट को आगे बढ़ाएगा। असम को आसपास के देशों के साथ संबंधों का केंद्र बनाया जा रहा है, ताकि बांग्लादेश समेत आसपास के देशों से सीधा कनेक्शन हो सके। रोपेक सेवा के जरिये अब 450 किमी. का सफर 12 किमी. में बदल जाएगा।
इसे भी पढ़ें :दो भाकपा माओवादियों को पुलिस ने दबोचा, पूछताछ में बड़ा खुलासा
बन रहा एक डाटा सेंटर
पीएम मोदी ने कहा कि असम में एक डाटा सेंटर बन रहा है, जो पूर्वोत्तर के सभी राज्यों को इंटरनेट की सुविधा देने में मदद करेगा। राज्य सरकार द्वारा कई ऐसे काम किए गए हैं, जिनसे लोगों को राहत पहुंची है।






