Kohramlive : पीएम मोदी ने आज यानी 16 जनवरी को दिल्ली में भव्य रोड शो किया। यह रोड शो संसद मार्ग के पटेल चौक से लेकर नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद् के कन्वेंशन सेंटर तक किया गया। ढोल-नगाड़ों के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया गया। पीएम ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। रोड शो में सुरक्षा का तगड़ा इंतजाम किया गया था। करीब एक किलोमीटर लम्बी इस रोड शो के दरम्यान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सड़क के दोनों ओर खड़े थे। रोड शो के दौरान जगह-जगह सड़क के दोनों ओर स्टेज बनाये गये थे। डांस और सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिये भारतीय संस्कृति की झलक को दर्शाया जा रहा था। इलाके में जगह-जगह बीजेपी के झंडे और पोस्टर-बैनर लगाए गए थे। वहीं, पीएम मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कटआउट भी लगाये गये थे।
पटेल चौक से लेकर भाजपा कार्यकारिणी कार्यालय तक जश्न का माहौल था। रोड-शो के बाद कार्यकारिणी स्थल पहुंचने पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया
कुछ रास्तों में डायवर्ट किया गया ट्रैफिक
बीजेपी के रोड शो के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस जयशंकर भी दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर पहुंचे हुए थे। रोड शो में बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के शामिल होने के मद्देनजर नई दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने संसद मार्ग के आसपास कुछ रास्तों को यातायात के लिए बंद किया है। कुछ रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। लोगों से इस दौरान नई दिल्ली के आसपास आने से बचने और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की गई है।
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi arrives at NDMC Convention Center in Delhi for BJP National Executive meeting
(Source: DD) pic.twitter.com/vQGdwNXj9n
— ANI (@ANI) January 16, 2023
इसे भी पढ़ें : पुलिस कस्टडी में व्यापारी की गयी जान, MLA बोले पुलिस ने मार डाला… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : Nepal Plane Crash : प्लेन हादसे के वक्त गाजीपुर का सोनू फेसबुक पर था लाइव… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : Nepal Plane Crash में मशहूर लोक गायिका नीरा छन्त्याल का निधन
इसे भी पढ़ें : सौतेली मां और भाई-बहनों का ख्याल रखते थे पापा, सलटा दिया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बहुत अफसोस होगा इस खूबसूरत बच्चे के पिता को गोली मा*रने में, ऐसा क्यों बोले थानेदार… सुनें








