spot_img
spot_img
spot_img

पूर्व CM को अंतिम विदाई देने चंडीगढ़ पहुंचे PM मोदी, आधा झुका झंडा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि और अंतिम विदाई देने आज PM नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ पहुंचे। मोदी चंडीगढ़ एयरपोर्ट से सीधे शिरोमणि अकाली दल के दफ्तर तक पहुंचे। यहां दिवंगत प्रकाश सिंह बादल के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन को रखा गया था। PM मोदी बुधवार की दोपहर पौने 1 बजे के करीब सीधे सेक्टर-28 स्थित शिरोमणि अकाली दल के कार्यालय पहुंचे। PM मोदी प्रकाश सिंह बादल के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किये। PM मोदी सिख धर्म का अनुशरण करते हुये माथे पर केसरिया पटका बांधकर वहां पहुंचे थे। करीब 10 मिनट तक शोकसभा में रहे। वहीं उनके साथ बिताये लम्हें को याद किया। PM मोदी प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि वो बेहद दुखी हैं, प्रकाश सिंह बादल भारतीय राजनीति की विराट हस्ती और बड़े नेता थे। उनके योगदान को कभी भूलाया नहीं जा सकता। पंजाब की प्रगति के लिए अथक परिश्रम किया व कठिन समय में राज्य को सहारा दिया।

अरदास के बाद प्रकाश सिंह बादल के पार्थिव शरीर को पार्टी के झंडे में उनके पैतृक गांव ले जाया गया। यहां याद दिला दें कि पंजाब के पूर्व CM का मंगलवार की रात निधन हो गया। उन्होंने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। केंद्र सरकार ने बादल के निधन पर दो दिन (26 और 27 अप्रैल) के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और सरकारी मनोरंजन के कार्यक्रम नहीं होंगे। इधर, पंजाब सरकार ने पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल के निधन पर 27 अप्रैल को छुट्टी का ऐलान किया है। इस दौरान सभी दफ्तर और विधिक संस्थान बंद रहेंगे। कल पैतृक गांव में प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार होगा।

इसे भी पढ़ें :RAIN ALERT : 10 जिलों में यलो अलर्ट जारी…देखें

इसे भी पढ़ें :Bihar : अगले 24 घंटों के दौरान गरज, चमक, तेज हवा के साथ बारिश

इसे भी पढ़ें :रांची सहित कई इलाकों में 27 अप्रैल तक तेज हवा के साथ बारिश

इसे भी पढ़ें :अगले दो दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर

इसे भी पढ़ें :बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, यहां भारी बारिश का अलर्ट जारी!

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...