spot_img
spot_img
spot_img

Bihar : अगले 24 घंटों के दौरान गरज, चमक, तेज हवा के साथ बारिश

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
PATNA : अगले 24 घंटों के दौरान पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल जिले के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन, बिजली चमकने के साथ 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा का प्रवाह व हल्की वर्षा की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त हवा का प्रवाह व एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र मध्यप्रदेश व इसके आसपास बना हुआ है। इनके प्रभाव से गुरुवार तक मौसम सामान्य बना रहेगा। वहीं, बुधवार को प्रदेश के उत्तर पूर्व, दक्षिण मध्य, दक्षिण पूर्व भागों में भी इसी प्रकार के मौसम बने रहने के आसार हैं। इन सभी मौसमी प्रभावों को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तापमान में कोई विशेष बदलाव के आसार नहीं है। वहीं, इसके बाद तापमान में क्रमिक वृद्धि की संभावना है।
बीते 24 घंटों के दौरान पटना समेत प्रदेश के आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। पटना समेत प्रदेश के 26 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 34.8 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर व डेहरी में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, पटना के अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे आने के साथ 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें :अगले दो दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर

इसे भी पढ़ें :बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, यहां भारी बारिश का अलर्ट जारी!

इसे भी पढ़ें : गरज के साथ रांची में शुरू हुई झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

इसे भी पढ़ें :चक्रवात का खतरा, अगले 24 घंटे में 15 जिलों में बारिश का अलर्ट

इसे भी पढ़ें :रांची सहित इन जिलों में अगले 3 घंटे में मौसम विभाग का अलर्ट…

इसे भी पढ़ें :झारखंड में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट…देखें

इसे भी पढ़ें :अगले 18 घंटों में बारिश के साथ तेज आंधी-तूफान, अलर्ट जारी…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...