Kohramlive : इंडिया के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 में हिस्सा लेने के लिए इंडोनेशिया के बाली शहर गए हैं। इस दौरान उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की। उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधित किया। कहा कि इंडोनेशिया, बाली आने के बाद हर हिंदुस्तानी को एक अलग ही अनुभूति होती है। एक अलग ही एहसास होता है। मैं भी वही वाइब्रेशन महसूस कर रहा हूं, जो भारत के लोग कर रहे हैं। कहा कि साल 2014 के पहले और उसके बाद के भारत में बहुत बड़ा फर्क स्पीड और स्केल का आया है। आज भारत अभूतपूर्व स्पीड के साथ काम कर रहा है और अप्रत्याशित स्केल पर काम कर रहा है। भारत के टेलेंट, भारत की टेक्नोलॉजी, भारत का इनोवेशन, भारत की इंडस्ट्री ने आज दुनिया में अपनी पहचान बनाई है।
लहर की तरह इंडोनेशिया से हमारा रिश्ता
पीएम ने कहा कि बाली में एक अलग प्रकार का माहौल है और हमें यह माहौल अलग प्रकार की ऊर्जा देता है। इंडोनेशिया ने पंरपरा को जीवंत रखा है। आज हम बाली की पंरपरा के गीत गा रहे हैं। भारत के कटक शहर में महानदी के किनारे बाली यात्रा चल रही है। बाली से 1500 किमी दूर ओडिशा में बाली यात्रा चल रही है। ओडिशा के लोगों का मन बाली में है। लहर की तरह इंडोनेशिया से हमारा रिश्ता है।
2018 में भरत ने शुरू किया था समुद्र मैत्री
साल 2018 में जब इंडोनेशिया में भूकंप आया था, तब भारत ने ऑपरेशन समुद्र मैत्री शुरू किया था। उस साल मैंने जकार्ता का दौरा किया और कहा कि भारत और इंडोनेशिया 90 समुद्री मील दूर हैं। दरअसल, दोनों देश 90 नॉटिकल मील करीब हैं. ऐसा बहुत कुछ है, जो भारत और इंडोनेशिया ने अब तब संजो कर रखा है. बाली की ये भूमि महर्षि मार्कन्डेय और महर्षि अगस्त्य के तप से पवित्र है। 21वीं सदी में विश्व की भारत से जो अपेक्षाएं हैं, भारत उन पर खरा उतरने में भी सक्षम है। भारत में अगर हिमालय है, तो बाली में अगुंग पर्वत है। भारत में अगर गंगा हैं, तो बाली में तीर्थ गंगा है। हम भी भारत में हर शुभ कार्य का श्रीगणेश करते हैं। यहां भी श्री गणेश घर-घर विराजमान हैं और सार्वजनिक स्थानों पर शुभता फैला रहे हैं।
इसे भी पढ़ें :पहली बार किसी राष्ट्रपति का भगवान बिरसा की जन्मस्थली उलिहातू में हुआ आगमन, क्या बोल गईं … देखें
इसे भी पढ़ें :हाथियों की गरज से खौफ में बीती सारी रात, देखें क्या कर डाला…
इसे भी पढ़ें :Jacqueline Fernandez को पटियाला हाईकोर्ट से मिली राहत
इसे भी पढ़ें :किरोन पोलार्ड ने IPL से लिया संन्यास, Mumbai Indians के बैटिंग कोच नियुक्त
इसे भी पढ़ें :मेंहदी की लाली तक नहीं गई, बेटी की हालत देख काठ मार गया बाप को… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :इसमें मासूम आदया का क्या कसूर था, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :पाकिस्तान से ड्रोन घुसपैठ, BSF के DG ने जताई चिंता










