- पट्टे मिलने के बाद लोग बने जमीन के मालिक
कोहराम लाइव डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को असम के शिवसागर जिले में एक लाख से ज्यादा लोगों को जमीन के पट्टा देने की शुरुआत की। लंबे इंतजार के बाद उन्हें यह गिफ्ट मिला है। पट्टे मिलने के बाद ये लोग जमीन के मालिक बन गए। राज्य की भाजपा सरकार ने मई 2016 से लेकर अब तक 2.28 लाख लोगों को जमीन के पट्टे दिए हैं। राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले PM का दौरा अहम माना जा रहा है।
हमारी जमीन, हमारी मां
कार्यक्रम के दौरान PM ने कहा कि हम सभी ऐसी संस्कृति के ध्वजवाहक हैं, जहां जमीन घास-मिट्टी-पत्थर के रूप में नहीं देखी जाती। हमारी जमीन हमारी मां है। भूपेन हजारिका ने कहा था- ऐ धरती माता मुझे अपने चरणों में जगह दीजिए। आपके बिना खेती करने वाला क्या करेगा। मिट्टी के बिना वो असहाय होगा।
दूर हुई जीवन की चिंता
PM ने कहा कि आज असम के एक लाख से ज्यादा मूल निवासी परिवारों को भूमि का स्वामित्व मिलने से उनके जीवन की बड़ी चिंता दूर हो गई है। आज असम की मिट्टी से प्यार करने वाले असम के मूल निवासियों के जुड़ाव को कानूनी संरक्षण दिया है। यह ऐतिहासिक काम शिवसागर के चेरंगा पठार पर हो रहा है। यह जयमती की बलिदान भूमि है।
इसे भी पढ़ें : महिला उत्पीड़न की होगी त्वरित सुनवाई, 22 फास्टट्रैक कोर्ट के गठन को मंजूरी
किसानों से जुड़ी योजनाओं का फायदा
मोदी ने कहा कि बीते सालों में सवा दो लाख से ज्यादा मूल निवासी परिवारों को जमीन के पट्टे दिए जा चुके हैं। अब इसमें एक लाख परिवार और जुड़ जाएंगे। जमीन का पट्टा मिलने से मूल निवासियों की मांग तो पूरी हुई है, साथ ही लाखों लोगों का जीवन बेहतर होने का रास्ता भी बना है। अब इन्हें भी किसान क्रेडिट कार्ड, किसान बीमा योजना और अन्य योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
लगवाएं कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज
पीएम ने बताया कि असम अब स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहा है। कोरोना को हैंडल करने के लिए यहां की जनता और सरकार को बधाई देता है। उम्मीद है कि वैक्सीनेशन को भी यहां अच्छे से आगे बढ़ाया जाएगा। जिसकी भी बारी आएगी, वो टीका लगवाएगा। टीके के दोनों डोज लगावाना बहुत जरूरी है। हमें टीका भी लगवाना है और सावधानी भी रखनी है।
इसे भी पढ़ें : शाम 6 बजे एयर एंबुलेंस से दिल्ली जाएंगे लालू यादव










