spot_img
spot_img
spot_img

किसानों ने लगाई फल और सब्जियों की प्रदर्शनी, कृषि यंत्र बांटे गए

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • ओरमांझी में एक दिवसीय किसान संगोष्ठी सह कृषि उत्पादन प्रदर्शनी का आयोजन
  • कार्यक्रम में कृषि पशुपालन विभाग के मंत्री बादल पत्रलेख शामिल हुए

रांची : ओरमांझी में किसान संगोष्ठी सह कृषि उत्पादन प्रदर्शनी-2021 का हुआ आयोजन। इसमें किसानों के उत्पादों के लिए लगाए थे कई स्टॉल, जहां किसानों ने तरह-तरह के फल, बीज, सब्जियों की प्रदर्शनी लगाई। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कृषि मंत्री बादल पत्रलेख और अतिथि के रूप में खिजरी के विधायक राजेश कच्छप मौजूद थे।

इसका आयोजन कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग जिला कृषि पदाधिकारी सह आत्मा रांची के सौजन्य से किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अभिनव स्वरूप की देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड मुख्यालय परिसर में हुआ।

इसे भी पढ़ेंगे : …और आंदोलनरत संविदाकर्मियों पर बरस पड़ी पुलिस की लाठियां

किसान खुशहाल होगा, तभी हम खुशहाल होंगे

मौके पर कृषि मंत्री ने कहा, देश का किसान खुशहाल होगा, तभी हम सभी खुशहाल होंगे। संगोष्ठी में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अभिनव स्वरूप ने किसानों को किसान सम्मान निधि में आ रही समस्या पर विशेष रूप से चर्चा कर समाधान कराने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में कृषि यंत्र वितरण किया गया। वहीं लोन के लिए विशेष कैंप का भी आयोजन किया गया था। कई लोगों को जन वितरण प्रणाली के लिए ग्रीन कार्ड भी मुहैया कराया गया। कार्यक्रम जिला प्रखंड के पदाधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ेंगे : घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, देखते ही देखते…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तानों से सम्मान तक: पलामू में तीन विधवाओं ने थामा नये जीवन साथी का हाथ…

Palamu : कभी तानों, उपेक्षा और सामाजिक बंधनों के...

अब शिक्षकों को भी देनी होगी पात्रता परीक्षा, शिक्षक ये बोल गये…

Ranchi : झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को...

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...