Khunti : खूंटी पुलिस ने PLFI को एक झटका दिया है। पुलिस ने एक सक्रिय उग्रवादी मरकुस आइंद को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बुधवार को तोरपा थाना इलाके के जोगी सोसो गांव से गिरफ्तार किया गया। वह जरियागढ़ थाना क्षेत्र कें लापा वरटोली के रहने वाले विक्टर आइंद का बेटा है। तोरपा थानेदार सत्यजीत कुमार ने बताया कि जिला के पुलिस कप्तान अमन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के जोगी सोसो में PLFI का उग्रवादी आया हुआ है।
पुलिस कप्तान के निर्देश पर तोरपा एसडीपीओ ओमप्रकाश तिवारी और तोरपा सर्किल इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह की देखरेख में एक टीम का गठन किया। टीम में तोरपा थानेदार सत्यजित कुमार, एसआइ अकबर अहमद खान और सशस्त्र बल को शामिल किया गया। टीम ने जोगी सोसो में छापमारी की और मरकुस आइंद को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एक उग्रवादी भागने निकलने में कामयाब रहा। थानेदार ने बताया कि फरार उग्रवादी की गिरफ्तारी के छापामारी चल रही है। उसे बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस को दिये अपने बयान में गिरफ्तार उग्रवादी ने कई कई राज उगले हैं, वहीं कई नक्सली वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
इसे भी पढ़ें : माताओं-बहनों से सीएम की अपील, कहा न बेचें हड़िया-दारू
इसे भी पढ़ें : खूबसूरत मॉडल की पैंट की जेब में हाथ डाली पुलिस तो…
इसे भी पढ़ें : सीएम ने गिरिडीह में 976 करोड़ 56 लाख की परिसंपत्तियों का किया वितरण
इसे भी पढ़ें : हेमंत सरकार ने बढ़ाई न्यूनतम मजदूरी, जानिए अब रोजाना देने होंगे कितने रुपये
इसे भी पढ़ें : रोकने-टोकने और धरने वाला कोई नहीं… देखें
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग करंट हादसे की कहानी, भुक्तभोगी और चश्मदीद की जुबानी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : लव मैरिज करने वाली पूजा के साथ हो गया भयानक कांड… देखें
इसे भी पढ़ें : इस दिवाली फीकी रहेगी पटाखों की धमक, सुप्रीम कोर्ट ने कहा…
इसे भी पढ़ें : कम कीमत में बुक होगी देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, ऐसे करें बुकिंग








