spot_img
spot_img
spot_img

कोकर चौक में बरपा हंगामा, पुलिस ने चटकाई लाठियां

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के कोकर चौक के सैमफोर्ड हॉस्पिटल के पास एक क्रेन के धक्का लगने से नाबालिग अजीत कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास से जुटे लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। गुस्साये लोगों ने सैमफोर्ड अस्पताल कोकर चौक के पास रोड जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश की, पर वे नहीं माने। उल्टे भीड़ पुलिस से उलझ गई। उग्र भीड़ को काबू करने की खातिर पुलिस को लाठियां चटकानी पड़ी। इसके बाद भीड़ धीरे-धीरे कर रोड से हटते चली गई। पुलिस ने मृतक अजीत की लाश को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेजा। मृतक अजीत कुमार अपने परिवार के साथ कोकर आदर्श नगर में रहता था।

घटना के संंबंध में पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज अजीत अपने घर के पास बैठा हुआ था, तभी एक क्रेन ने अजीत को धक्का मार दिया। बेतरह जख्मी अजीत को सदर अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख उसे कोकर सैमफोर्ड अस्पताल में लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी शाम में मौत हो गई। अजीत की मौत हो जाने की फैली खबर के बाद उसके मोहल्ले और आसपास से जुटे लोगों ने अस्पताल के सामने रांची-पटना रोड को जाम कर दिया। वहां खूब हंगामा होने लगा। लोगों के गुस्से को देखते हुये मौके पर सदर और लोअर बाजार की पुलिस पहुंची। अतिरिक्त फोर्स को भी बुला लिया गया। आक्रोशित लोग क्रेन के मालिक को बुलाने और चालक पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। लोगों को बहुत समझाने-बुझाने की कोशिश की गई, पर उल्टे पुलिस से उलझ गये। इसके बाद पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिये लाठी चटकानी पड़ी। रोड जाम हो जाने के चलते वहां वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। कुछ लोगों के प्रयास से एक तरफ से रास्ता खोल दिया गया था।

इसे भी पढ़ें :बांग्लादेश में प्रदर्शनकारी छात्रों का बड़ा ऐलान… जानें क्या

इसे भी पढ़ें :तीन दोस्तों की नृशंस ह’त्या पर 16 साल बाद आया फैसला… जानें क्या

इसे भी पढ़ें :रिलायंस ने लगायी लंबी छलांग… जानें कहां

इसे भी पढ़ें :अब अपराधियों के टारगेट पर ई-रिक्शा

इसे भी पढ़ें :पंजाब नेशनल बैंक में दिन दहाड़े लूट, कितना माल उड़ाया… जानें

इसे भी पढ़ें :इस्तीफे के बाद PM को छोड़ना पड़ा देश, कहां गईं… जानें

इसे भी पढ़ें :PM ने दिया इस्तीफा…

इसे भी पढ़ें :तीन दोस्तों की नृशंस ह’त्या पर 16 साल बाद आया फैसला… जानें क्या

इसे भी पढ़ें :रिलायंस ने लगायी लंबी छलांग… जानें कहां

इसे भी पढ़ें :अब अपराधियों के टारगेट पर ई-रिक्शा

इसे भी पढ़ें :पंजाब नेशनल बैंक में दिन दहाड़े लूट, कितना माल उड़ाया… जानें

इसे भी पढ़ें :इस्तीफे के बाद PM को छोड़ना पड़ा देश, कहां गईं… जानें

इसे भी पढ़ें :PM ने दिया इस्तीफा…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...

शादी से पहले मौ’त का धक्का, होने वाले दूल्हे की बॉडी ने खोले डरावने राज…

Kohramlive : एक तरफ शादी की तैयारियां थीं। परिवार...

तीन कोचिंग सेंटर सील… जानें क्यों

UP : लखनऊ के अलीगंज में कोचिंग संस्थान में...

रोहित शर्मा को पद्मश्री और विजय अमृतराज को पद्म भूषण…

Kohramlive : राष्ट्रपति भवन का भव्य दरबार हॉल मंगलवार को...