Dhanbad : अगर जेब में पैसे हो तो जेल के अंदर भी गांजा-चिलम सहज तरीके से हासिल किया जा सकता है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब धनबाद मंडल कारा में छापा मारा गया। छापेमारी में 1 चिलम, 1 कैंची, 2 नेल कटर और 1 मोबाइल चार्जर मिले। यह छापेमारी धनबाद की DC माधवी मिश्रा के निर्देश पर की गई। SDO उदय रजक, सिटी एसपी अजीत कुमार और रुरल एसपी कपिल चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने जेल में धावा बोला। टीम में कार्यपालक दंडाधिकारी रविंद्र कुमार, पुटकी व झरिया के अंचल अधिकारी, टुंडी के प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित कई थानों के पुलिस अधिकारी शामिल थे। छापेमारी के बाद जेल में तहलका मच गया। सबसे हैरत की बात यह रही कि जेल के अंदर मोबाइल और गांजा-चिलम मिला। जब्त सामान जेल अधीक्षक के हवाले कर दिया गया। कुछ माह पहले ही जेल के अंदर गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या कर दी गई थी। तब भी जेल के अंदर मोबाइल फोन यूज करने की बात सामने आई थी।
इसे भी पढ़ें :कांग्रेस के कई दिग्गज हो गये भाजपा के, जानें
इसे भी पढ़ें :सुप्रीमो के करीबी के घर ED
इसे भी पढ़ें :चार घंटे में कटा दो लाख का चालान, ट्रैफिक SP ने की अपील… जानें क्या
इसे भी पढ़ें :कृषि में देश आगे बढ़ रहा, लेकिन हमारा क्षेत्र काफी पिछड़ा : अर्जुन मुंडा
इसे भी पढ़ें :लक्षद्वीप, द्वारका के बाद अब PM ने यहां जाने का किया आग्रह…
इसे भी पढ़ें :CM चंपई सोरेन ने की हाई लेवल मीटिंग… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :चेक बाउंस मामला : ‘मैडम जी’ को देनी पड़ी… जानें क्या
इसे भी पढ़ें :चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने दिया इस्तीफा
इसे भी पढ़ें :पूर्व CM की पत्नी कल्पना की पॉलिट्क्स में एंट्री, पहले संबोधन में क्या कहा… जानें
इसे भी पढ़ें :रांची-खूंटी रोड पर दो गाड़ियों में जबरदस्त भिड़ंत, NH जाम… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :दागी युवक के पास से मिला उम्दा पिस्टल…
इसे भी पढ़ें :क्रिकेटर रॉबिन मिंज की बाइक के उड़े परखच्चे…





