spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

कांग्रेस के कई दिग्गज हो गये भाजपा के, जानें

Date:

spot_img
spot_img

KohramLive : लोकसभा चुनाव से पहले MP में भाजपा ने कांग्रेस को करारा झटका दिया है। MP के पूर्व सांसद और पूर्व विधायक सहित 13 बड़े चेहरे कांग्रेस से नाता तोड़ भाजपा का दामन थाम लिये हैं। भोपाल के पूर्व सांसद सुरेश पचौरी, इंदौर के संजय शुक्ला, अर्जुन पलिया, कैलाश मिश्रा और विशाल पटेल जैसे कई दिग्गज नेता शनिवार को भाजपा के हो गये। संजय शुक्ला भाजपा के वरिष्ठ नेता विष्णु प्रसाद शुक्ला के बेटे हैं। उनका ट्रैवल्स, ट्रांसपोर्ट का मुख्य कारोबार है। सभी कांग्रेस नेताओं ने भोपाल में पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिये। लोकसभा चुनाव से पहले Congress के कई दिग्गज नेताओं के पार्टी छोड़ कर चले जाने से कांग्रेस को बड़ा नुकसान हुआ है। MP में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की विदाई के बाद कांग्रेस को यह झटका मिला है।

कांग्रेस के ये नेता हो गये भाजपा के 

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व विधायक संजय शुक्ला, पूर्व विधायक विशाल पटेल, पिपरिया से पूर्व विधायक अर्जुन पलिया, धार से पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह कालूखेड़ी, NSUI के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अतुल शर्मा, भोपाल शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, जयसपाल सिंह अरोरा, डॉ आलोक चंसोरिया, दिनेश ढिमोले, योगेश शर्मा, अतुल शर्मा एवं सुभाष यादव।

मैं अपने परिवार में वापस लौटा

भाजपा से नाता जोड़ने के बाद संजय शुक्ला ने मीडिया से कहा कि भाजपा मेरा परिवार था, मैं अब वापस अपने परिवार में आ गया हूं। मुझे उस वक्त बहुत बुरा लगा जब राम मंदिर का आमंत्रण कांग्रेस ने ठुकराया था। अब मैं BJP में रहकर जनता की सेवा करूंगा। इस बीच CM मोहन यादव ने कहा कि आज का दिन वास्तव में एक नया इतिहास बनने जा रहा है। वैसे तो हम सबको आहट थी कि जहां-जहां राहुल गांधी जाते हैं, वहां कांग्रेस के काम करने के तरीके का असर आता है। यह दुर्भाग्य की बात है कि Congress का नेतृत्व स्वच्छ और साफ सोच के साथ राजनीति करने वाले नेता को निराश करता है। राहुल गांधी जहां-जहां जाते हैं। वहां कांग्रेस साफ हो जाती है।

इसे भी पढ़ें :CM चंपई सोरेन पहुंचे गढ़वा, 5 खास योजनाओं के काटे फीते…

इसे भी पढ़ें :महिला आयोग की सदस्य पहुंची दुमका, बोल गईं यह बड़ी बात… जानें

इसे भी पढ़ें :

ह’त्या के बाद उबला गिरिडीह…

Giridih : सुबह की पहली रोशनी थी। लेकिन सड़क...

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की अचानक बिगड़ी तबीयत, एम्स में एडमिट…

Kohramlive : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत...

SSP का सख्त आदेश, रांची के होटल-लॉज में विशेष जांच

Ranchi : स्वतंत्रता दिवस से पहले रांची में सुरक्षा...

BCI को फटकार, CJI बोले… यह छात्रों और मेरे बीच का मामला है

Kohramlive : मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ...

चमोली टनल हा’दसा : झारखंड के दो परिवारों पर टूटा कहर

Ranchi : उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन विष्णुगढ़-पीपलकोटी जल...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: