spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

चेक बाउंस मामला : ‘मैडम जी’ को देनी पड़ी… जानें क्या

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : गदर फेम ‘मैडम जी’ यानी एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने चेक बाउंस मामले में आज पहली किस्त अदा कर दी। अमीषा पटेल ने शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह को 20 लाख रुपये का चेक दिया। रांची सिविल कोर्ट में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में इस रकम का भुगतान किया गया। दोनों पक्ष वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जुड़े। इस दौरान झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष सह हाई कोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने भी उनसे बातचीत की। दोनों पक्षों के बीच दो करोड़ 75 लाख देने का समझौता हुआ है। पहली किस्त के रूप में 20 लाख का भुगतान शनिवार को किया गया। जबकि दूसरी किस्त के रूप में 50 लाख, तीसरी किस्त के रूप में 70 लाख, चौथी किस्त रूप में 62 लाख और अंतिम के रूप में 31 जुलाई 2024 को 62 लाख रुपए का भुगतान शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह को होना है। पूर्व में अमीषा पटेल ने शिकायतकर्ता को 11 लाख रुपए का भुगतान कर दिया था। मामले में अगली सुनवाई एक 11 मार्च को होगी।

शिकायतकर्ता की अधिवक्ता विजयलक्ष्मी श्रीवास्तव ने बताया कि पहले किस्त 20 लाख रुपए का चेक को 11 मार्च तक क्लियर करने को कहा गया है । बैंक बंद होने का हवाला देकर समय लिया गया है। फिल्म मेकर अजय कुमार सिंह ने एक्ट्रेस अमीषा पटेल पर धोखाधड़ी का मुकदमा साल 2018 में दर्ज कराया था। देशी मैजिक फिल्म बनाने के नाम पर अजय कुमार सिंह से अमीषा पटेल ने रुपये लिये थे, लेकिन फिल्म नहीं बनी। अजय कुमार सिंह द्वारा पैसा मांगने पर अमीषा पटेल ने दो चेक दिये थे, लेकिन दोनों चेक बाउंस कर गये।

इसे भी पढ़ें :गिरिडीह के लोगों के लिए आज ऐतिहासिक दिन : CM चंपई

इसे भी पढ़ें :SC के इस फैसले का BJP ने किया स्वागत, क्या कुछ बोले प्रतुल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :पूर्व CM की पत्नी कल्पना की पॉलिट्क्स में एंट्री, पहले संबोधन में क्या कहा… जानें

इसे भी पढ़ें :रांची-खूंटी रोड पर दो गाड़ियों में जबरदस्त भिड़ंत, NH जाम… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :दागी युवक के पास से मिला उम्दा पिस्टल…

इसे भी पढ़ें :क्रिकेटर रॉबिन मिंज की बाइक के उड़े परखच्चे…

इसे भी पढ़ें :CM चंपई सोरेन पहुंचे गढ़वा, 5 खास योजनाओं के काटे फीते…

इसे भी पढ़ें :महिला आयोग की सदस्य पहुंची दुमका, बोल गईं यह बड़ी बात… जानें

इसे भी पढ़ें :शार्दुल ने लगाया तूफानी शतक…

इसे भी पढ़ें :झारखंड में कल इन जिलों में बारिश…

इसे भी पढ़ें :दागी युवक के पास से मिला उम्दा पिस्टल…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...