कोहराम लाइव डेस्क : फेमस सिंगर और बिग बॉस कंटेस्टेंट राहुल वैद्या और टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार दोनों ने शादी के जोड़े में अपनी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसी के बाद फैन्स में इनकी शादी को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। दोनों की शादी को लेकर इन दिनों खासी चर्चा चल रही है।
दूल्हा-दुल्हन को देख क्रेजी हुए फैंस
इसके साथ ही जब राहुल ने शो में दिशा को प्रपोज किया तो सभी को दोनों की लव स्टोरी काफी पसंद आई। हाल ही में राहुल और दिशा ने एक म्यूजिक वीडियो में काम किया है। जिसमें वो दूल्हा-दुल्हन बने हैं। शेयर की गई इस फोटो में राहुल एक दूल्हे के गैटअप में तैयार हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि दिशा गुलाबी लहंगे में दुल्हन के रूप में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। लहंगे के साथ दिशा ने हैवी ज्वैलरी से अपने लुक को पूरा किया है।
राहुल और दिशा की शादी की फोटोज वायरल
राहुल ने इसी गाने की कुछ फोटोज शेयर करते हुए लिखा कि, ‘नई शुरूआत।’, बस फिर क्या था सभी को लगा कि दोनों ने सीक्रेट शादी कर ली है। फोटोज कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। 1 घंटे से भी कम समय में ही इन्हें 1 घंटे से भी कम समय में ही 6 लाख से अधिक लाइक्स मिल गए।
फैन्स ने पूछे कई सवाल
वहीं कुछ लोगों ने इन फोटोज पर कमेंट करते हुए लिखा कि, शादी हो गई क्या?। दूसरे ने लिखा, ‘शादीशुदा जीवन मुबारक हो। ‘ इसके अलावा एक ने सवाल पूछते हुए कहा कि ये कब हुआ?
बिग बॉस से राहुल ने जीता दर्शकों का दिल
बता दें कि राहुल वैद्य बिग बॉस 14 में लोगों के दिलों में अपनी जगह बना चुके हैं। इस सीजन के दौरान उनकी और दिशा परमार की लव स्टोरी काफी चर्चित रही। शो के दौरान उन्होंने दिशा को प्रपोज किया। दिशा ने बिग बॉस के घर आकर उनका प्रपोजल स्वीकार भी किया।
इसे भी पढ़ें :अब ये भोजपुरी क्वीन आई कोरोना की चपेट में…
इसे भी पढ़ें :ड्रग का ओवर डोज लेने के कारण अमेरिका के रैपर अर्ल सिमंस का निधन














