SAMASTIPUR : समस्तीपुर- दरभंगा मुख्य पथ पर पिछले 3 अप्रैल को मधुबनी के एक व्यापारी से हुई लूट मामले में चोरी बता कर प्राथमिकी दर्ज करने वाले थानेदार ब्रजकिशोर सिंह को महंगा पड़ गया। घटना को लेकर शिकायत दर्ज करने वाले कारोबारी ने इस मामले की शिकायत दरभंगा के सिटी एसपी अशोक प्रसाद से कर दी और एसपी ने जांच में दोषी पाते हुए थानेदार को निलंबित कर दिया। निलंबन के दौरान थानेदार मुख्यालय पुलिस से केंद्र में रहेंगे।
Read More : “सबको मिला है First Division…#BiharBoard पगलाया है”
थानेदार के सस्पेंड होने के बाद जिला पुलिस में हड़कंप की स्थिति है। 3 अप्रैल की सुबह कल्याणपुर थाना इलाके के एक कारोबारी की पिकअप लूट ली गई थी। पिकअप पर लगभग 9 लाख का सामान था। इस दौरान लगभग 80 हजार नकद भी लूटा गया। चार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया और कारोबारी का हाथ पैर बांधकर खेत में छोड़ गए। स्थानीय लोगों की मदद से जब कारोबारी थाने पहुंचा तो उसने लूट की शिकायत दर्ज की लेकिन पुलिस ने लूट के मामले को चोरी में बदल दिया।
Read More : Corona @Ranchi : सचिवालय में फूटा कोरोना बम, एक साथ मिले 49+ve
इस पूरे मामले में शिकायत वैशाली जिले के बिदुपुर के रहने वाले पिकअप वैन के चालक ने दर्ज कराई थी। घटना समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य सड़क पर हुई थी। पुलिस ने लूट के मामले को जिस तरह चोरी में बदला उसके बाद कारोबारी ने इसकी शिकायत जिले के एसपी से की। एसपी ने पूरे मामले की जांच कराई तो थानाध्यक्ष दोषी पाए गए। लिहाजा उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।






