BHAGALPUR: लूट के शिकार व्यक्ति और पुलिस की तत्परता से लूट की राशि के साथ 3 अपराधी भी घंटे भर के अंदर दबोच लिये गये। हुआ यूं कि भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के मालिक प्रवीण तिवारी को अंगारी पुल के पास बाइक सवार 6 अपराधियों ने हथियार के बल पर कब्जे में लिया। उनसे 7.5 लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गये। घटना के बाद प्रवीण तिवारी ने तुरंत पुलिस को सारी बात बतायी। एक्टिव हुई पुलिस ने सभी थानों को अलर्ट कर दिया। जगह-जगह वाहन चेकिंग शुरू की गई। इसी बीच जिले के कजरैली थानेदार नवनीश कुमार ने कजरैली चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग में बाइक सवार तीन अपराधियों को दबोच लिया। उनके पास से देशी कट्टा और लूटे गए रुपए भी बरामद कर लिए गए। पुलिस की तत्परता से पुलिस कप्तान बाबू राम गदगद हैं। उन्होंने कजरैली, जगदीशपुर थानेदार के साथ-साथ पूरी टीम को पुरस्कृत करने की बात कही है।
Read More : शादी में डांस देखकर बिगड़ी नीयत, मासूम के साथ 10 लड़कों ने क्या कर डाला, देखें…
Read More : 2 मिनट वाली मैगी हुई महंगी, चाय की चुस्की के लिए भी चुकानी पड़ेगी ज्यादा कीमत
Read More : टेस्ट सीरीज जीत के साथ भारत ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, जानें…
Read More : इस सप्ताह 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें समय से काम, वरना…
Read More : तालाब में मिली एक शख्स डेड बॉडी, दो दिनों से था लापता
Read More : रामगढ़ में फिर हुआ भीषण हादसा, कंटेनर-बस की टक्कर के बाद








