GUMLA : गुमला में 13 साल मासूम की गई हैवानियत का पुलिस ने खुलासा किया है। बिशनपुर इलाके में सामूहिक दुष्कर्म के सभी 10 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला है कि पकड़े गए आरोपियों में 3 युवकों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है। सात आरोपियों की उम्र 14 से 16 वर्ष है। इसमें से कुछ पीड़िता के स्कूल के सहपाठी हैं। लड़की कक्षा 7वीं की छात्रा है। पुलिस ने 3 आरोपियों के नाम का खुलासा किया है।
3 आरोपियों के नाम का खुलासा
तीन आरोपियों- 25 वर्षीय सीनू मुंडा, 20 वर्षीय सुजीत उरांव व 20 वर्षीय बिंदेश्वरी उरांव के बारे में पुलिस ने बताया है। पकड़े गए सभी औरैया गांव के रहने वाले हैं। जांच में पता चला है कि नाबालिग का डांस देखकर इन लोगों की नीयत खराब हो गई। इसके बाद अपराध की साजिश रची गई।
13 मार्च को घटना को दिया गया था अंजाम
SDPO मनीष चंद्र लाल ने बिशुनपुर थाने में बताया कि 13 मार्च की सुबह सूचना मिली कि औरैया गांव में नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। इसके बाद गुमला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते बिशुनपुर थाना प्रभारी सदानंद सिंह के नेतृत्व में टीम बनाकर थाना क्षेत्र के एक गांव से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अनुसंधान के क्रम में सभी आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
Read More : बैंक ऑफ बड़ौदा में बंपर वैकेंसी, जानिये कैसे होगा चयन और कितनी मिलेगी सैलरी
Read More :केन्द्रीय विद्यालय में बंपर वैकेंसी, जानिये बिना परीक्षा कैसे होगी बहाली
Read More :डिप्लोमा वालों के लिए बंपर Vacancy, ऐसे होगा चयन
Read More :भारत सरकार में बिना परीक्षा अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, जानिये कितनी मिलेगी सैलरी
Read More :12वीं पास के लिए निकली बंपर वैकेंसी, 85 हजार तक मिलेगी सैलरी, देखें…
Read More :12वीं पास के लिए PNB में निकली वैकेंसी, ऐसे होगा चयन, जानिये कितनी मिलेगी सैलरी
Read More :BREAKING : CBSE 10th, 12th Term 2 Datesheet जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल
Read More :सैनिक स्कूल में निकली बंपर Vacancy, 42000 से अधिक मिलेगी सैलरी
Read More :बिहार में 6421 हेडमास्टर की होगी बहाली, जल्द करें आवेदन






