Sahibganj : साहिबगंज में सोमवार को एक तालाब में दिव्यांग की डेड बॉडी मिली है। मामला रांगा थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान बूढ़ीबस्ती निवासी सूरजा पहाड़िया (40) के रूप में हुई है। वह दिन पहले घर से निकला था। पिता गंगा पहाड़िया ने शव की पहचान की। फिर लाश को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल राजमहल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अस्वभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि हटिया से लौटने के क्रम में वह गलती से तालाब में गिर गया होगा। इसमें उसकी मौत हो गई होगी।
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
सूचना मिलते ही बरहड़वा इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार, रांगा थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह, SI प्रमोद टुडू दल बल के साथ पहुंचे। आसपास के लोगों से पहचान की कोशिश कराई गई। युवक का नाम पता चलने के बाद परिवार को जानकारी दी गई। पिता व परिवार के लोग मौके पर पहुंचा। इसके बाद शव की अंतिम रूप से शिनाख्त की गई।
आंखों से देख नहीं पाता था सूरजा
सूरजा दोनों आंखों से देख नहीं पाता था। वह लाठी के सहारे आता-जाता था। पिता ने बताया कि शनिवार को दिग्घी हटिया जाने की बात कह कर वह घर से निकला था, लेकिन शाम तक नहीं लौटा। इसके बाद उनलोगों ने पड़ताल शुरू की लेकिन कहीं पता नहीं चला। सुबह ग्रामीणों ने तालाब में शव दिखने की सूचना पुलिस को दी।
Read More : बैंक ऑफ बड़ौदा में बंपर वैकेंसी, जानिये कैसे होगा चयन और कितनी मिलेगी सैलरी
Read More :केन्द्रीय विद्यालय में बंपर वैकेंसी, जानिये बिना परीक्षा कैसे होगी बहाली
Read More :डिप्लोमा वालों के लिए बंपर Vacancy, ऐसे होगा चयन
Read More :भारत सरकार में बिना परीक्षा अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, जानिये कितनी मिलेगी सैलरी
Read More :12वीं पास के लिए निकली बंपर वैकेंसी, 85 हजार तक मिलेगी सैलरी, देखें…
Read More :12वीं पास के लिए PNB में निकली वैकेंसी, ऐसे होगा चयन, जानिये कितनी मिलेगी सैलरी
Read More :BREAKING : CBSE 10th, 12th Term 2 Datesheet जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल
Read More :सैनिक स्कूल में निकली बंपर Vacancy, 42000 से अधिक मिलेगी सैलरी
Read More :बिहार में 6421 हेडमास्टर की होगी बहाली, जल्द करें आवेदन












