Kohramlive : तीसरी कक्षा के छात्र को गोली लगते ही स्कूल में तहलका मच गया। लोग तब हक्का-बक्का रह गये जब ये जाना-सुना कि नर्सरी क्लास में पढ़ने वाले पांच साल के स्टूडेंट ने गोली चलाई थी। वह अपने स्कूल बैग में हथियार लेकर आया था। गोली लगने से बेतरह जख्मी बच्चे को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उसके हाथ में गोली लगी है। इस घटना के बाद स्कूल पहुंचे गार्जियन लोग गुस्सा गये। उनके गुस्सा को देखते हुये पुलिस ने सेंट जॉन बोर्डिंग स्कूल के संचालक को अपनी कस्टडी में ले लिया है। गुस्साये लोगो ने कुछ देर के लिये रोड जाम कर दिया। घटना के बाद गोली चलाने वाले स्कूली छात्र और जख्मी छात्र के गार्जियन को स्कूल में बुलाया गया। इल्जाम है कि गोली चलाने वाले छात्र के पिता हथियार लेकर भाग गये। भागने के क्रम में मैगजीन गिर गया। जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। चौंकाने वाली यह वारदात सुपौल के त्रिवेणीगंज में स्थित सेंट जॉन बोर्डिंग स्कूल में हुई।
इसे भी पढ़ें : CM का बड़ा आदेश : विदेश से लौटे मजदूरों को दें काम
इसे भी पढ़ें : जमीन माफिया कमलेश ED के पंजे में…
इसे भी पढ़ें : महिलाओं को मिलेगा हर महीने 1 हजार रुपये… जानें किन्हें
इसे भी पढ़ें : स्कूली बच्चों को पी’टने का केस गरमाया, क्या बोले अजय राय… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बिकने से पहले चोरी के बच्चे को पुलिस ने खोज निकाला…
इसे भी पढ़ें : एक जमाना था, चारों तरफ हरियाली ही हरियाली, क्या बोल गये CM… जानें
इसे भी पढ़ें : झारखंड विधानसभा मानसून सत्र स्थगित… कबतक जानें
इसे भी पढ़ें : 17 साल तक रो-रोकर समय बिताया, अब जाकर कलेजे को ठंडक मिली बाबू
इसे भी पढ़ें : कांवड़ मार्ग के दुकानदारों को नहीं लगानी होगी नेमप्लेट : SC
इसे भी पढ़ें : थाना में बेहतर बर्ताव और क्विक रिसपॉन्स पर होगा जोर : DGP
इसे भी पढ़ें : कार्यशाला में बाल अपराध रोकने पर जोर, जागरूक करने की जरूरत
इसे भी पढ़ें : गांव-देहात की 25 महिलाओं के खिल गये चेहरे… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : CM का बड़ा आदेश : विदेश से लौटे मजदूरों को दें काम
इसे भी पढ़ें : डोनेट की बेहतरीन मशीन, तीन बच्चों का हुआ भला…
इसे भी पढ़ें : पान, बीड़ी, सिगरेट और खैनी से रहें दूर, तंबाकू दिवस पर टिप्स दे गये डॉ वर्मा… देखें वीडियो












