दरभंगा : बिहार में हो रहे पंचायत चुनाव के 11वें चरण के मतदान के दौरान दरभंगा में बवाल हो गया। आक्रोशित भीड़ ने EVM सहित चुनाव सामग्री को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ मजिस्ट्रेट की जमकर पिटाई कर दी। वहीं पुलिस बल पर भी हमला बोला। मजिस्ट्रेट भागते रहे और पब्लिक दौड़ा-दौड़ाकर पीटती रही। इस घटना में 4 लोग घायल हो गये। पुलिस ने मामले में मुखिया प्रत्याशी वीरेंद्र चौपाल समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना कुशेश्वरस्थान प्रखंड की चिगरी सिमराहा पंचायत के चिगरी गांव स्थित बूथ संख्या 151 और 152 की है। ग्रामीणों का इल्जाम मजिस्ट्रेट एक प्रत्याशी विशेष के पक्ष में बोगस वोटिंग करवा रहे थे।
SSP बाबू राम ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ‘मतदान में लगे पदाधिकारी, पुलिस कर्मियों पर हमले, EVM और अन्य चुनाव सामग्री को तोड़फोड़ करने के आरोप में मुखिया प्रत्याशी वीरेंद्र चौपाल समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी मिथिलेश यादव और उसकी पत्नी फरार हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए SDPO बिरौल के नेतृत्व में छापेमारी की जा रही है। एसएसपी ने कहा कि इस पूरे मामले में तिलकेश्वर ओपी प्रभारी अखिलेश राय की भूमिका संदिग्ध है। इसकी जांच की जा रही है।
गिरफ्तार लोगों को छुड़ाने के लिए भी खूब बवाल हुआ। आक्रोशित लोगों ने गिरफ्तार लोगों को छुड़ाने के लिए समस्तीपुर दरभंगा सीमा के पास पुलिस को घेर लिया। लोगों के विरोध को देखते हुये घटनास्थल पर DM डॉ. त्यागराजन एसएम और SSP बाबू राम कैंप कर रहे हैं। बवाल के बाद दोनों बूथ पर हुये मतदान को रद्द कर दिया गया है। मुखिया, जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य एवं वार्ड सदस्य का पुनर्मतदान 14 दिसंबर की सुबह 7 बजे से होगा। मतपेटी सुरक्षित रहने के कारण पंच व सरपंच का चुनाव नहीं होगा।
इसे भी पढ़ें : बाप बनते ही भाग गया सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : …और संजू के पैरों तले जमीन खिसक गई, सुनें क्या बोली…
इसे भी पढ़ें : खूबसूरत लवली की फितरत सुन होश उड़ गये SP के, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : अंदर से आया फरमान, पैसा भेजो वरना यही हाल होगा तेरे बेटे का… कमजोर दिल वाले यह वीडियो न देखें…








