Ranchi : राष्ट्रीय सुरक्षा और भारतीय सेना के सम्मान में कल यानी 14 मई को रांची की सड़कों पर देशभक्ति की लहर दौड़ेगी। ‘नागरिक’ बैनर तले भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, आम नागरिकों और प्रबुद्ध जनों की विशाल तिरंगा यात्रा सुबह 10 बजे शहीद चौक से प्रारंभ होकर बिरसा मुंडा समाधि स्थल, कोकर तक जायेगी। इस आयोजन के माध्यम से सेना के प्रति आभार व्यक्त किया जायेगा और जवानों के उत्साह को नई ऊर्जा दी जायेगी। यह सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प है। भाजपा की योजना के अनुसार, 15 मई को प्रमंडल स्तर, 16 मई को सभी जिला मुख्यालयों में और 19 व 20 मई को मंडल स्तर पर इसी भावना के साथ आयोजन होंगे। खास बात यह है कि 19 मई को पलामू, संथाल और हजारीबाग प्रमंडल के सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी, जबकि 20 मई को कोल्हान और दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल इसकी मेज़बानी करेंगे।
इसे भी पढ़ें : फिर शुरू होगा IPL… देखें पूरा शेड्यूल
इसे भी पढ़ें : बड़ी कामयाबी, 3 आतंकी ढेर
इसे भी पढ़ें : मोदी की ललकार, “घर में घुसकर मा’रेंगे, बचने का मौका भी नहीं…”
इसे भी पढ़ें : शहीद इम्तियाज की अंतिम सलामी, CM कल जायेंगे छपरा
इसे भी पढ़ें : PM मोदी ने कहा, मिसाइलें भेजोगे, तो हम सीना चीर देंगे
इसे भी पढ़ें : ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार आज रात PM का सम्बोधन
इसे भी पढ़ें :इन जिलों में मौसम लेगा करवट, आंधी-तूफान के साथ बारिश







