Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को आदमपुर एयरबेस से देश को संबोधित करते हुये आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति को स्पष्ट शब्दों में दोहराया। उनका संदेश सीधा था — “अब भारत चुप नहीं बैठेगा, अब जवाब उसके मैदान में जाकर दिया जाएगा।” PM ने कहा, “हम घर में घुसकर मारेंगे… और बचने का एक मौका भी नहीं मिलेगा।” “फिर कोई आतंकवादी हमला हुआ तो भारत पक्का जबाव देगा, अब ऑपरेशन सिंदूर भारत का न्यू नॉर्मल है।” ये शब्द केवल पाकिस्तान के लिए चेतावनी नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की बदली हुई रणनीति की घोषणा हैं।
#WATCH | At the Adampur Air Base, PM Narendra Modi says “…Hum ghar mein ghus kar maarenge aur bachne ka ek mauka tak nahi denge…”
He says “The Indian Army, Indian Air Force and Indian Navy have defeated the Pakistani Army on which these terrorists were relying. There is no… pic.twitter.com/4vgoTAfX27
— ANI (@ANI) May 13, 2025
आतंक का अंत करने निकला भारत
PM मोदी ने साफ किया कि भारत अब आतंक के ‘गॉडफादर’ और उन्हें पालने-पोसने वालों में कोई फर्क नहीं करेगा। जो भारत की ओर आंख उठायेगा, उसका अंजाम होगा, “विनाश… और केवल विनाश।” उन्होंने कहा, “जो मासूमों का खून बहाएगा, अब उसका नामो-निशान मिटा दिया जायेगा।” पीएम ने यह भी उल्लेख किया कि आतंकवादियों को पाकिस्तानी सेना की छावनी में पनाह मिली थी, लेकिन भारतीय सेना ने न सिर्फ उन्हें, बल्कि उनके संरक्षकों को भी धूल चटा दी।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गूंज: सेना को प्रधानमंत्री का सलाम
प्रधानमंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को एक ऐतिहासिक सैन्य कार्रवाई बताते हुये भारतीय वायुसेना, थलसेना और नौसेना के वीर जवानों को सलाम किया। उन्होंने कहा, “हर भारतीय की दुआ आपके साथ थी। आज देश का हर नागरिक आपके और आपके परिवार के प्रति ऋणी है।” यह ऑपरेशन महज जवाबी हमला नहीं, बल्कि एक स्पष्ट संदेश है — आतंकवाद अब भारत के आगे नहीं टिकेगा।











