Palamu : गड्ढ़े में गिरी पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी, SI की मौत, 23 मई को बनने वाला था दूल्हा

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : जिला में बुधवार देर रात नीलाम्बर-पीताम्बरपुर थाना की पेट्रोलिंग गाड़ी गड्ढ़े में गिर गयी। इस हादसे में एक एसआई की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मरने वाले SI का नाम सुनील कुमार यादव है और वह 28 साल का था। वहीं जवान विनोद मुंडा, अभिषेक कुमार सिंह, चंदन कुमार और ड्राइवर वीरेंद्र यादव जख्मी हो गए। सुनील यादव की 23 मई को शादी होने वाली थी।

हुआ ये कि सामने से आ रहा था ट्रक। उसकी टक्कर से बचने के लिए पेट्रोलिंग गाड़ी सड़क के नीचे उतर गई और अनियंत्रित हो कर गड्‌ढ़े में जा पलटी। घटना देर रात 12:30 बजे बैरिया चौक के पास हुई। थाना से पेट्रोलिंग के लिए SI सुनील और जवान रात में गश्ती पर निकले थे। गंभीर रूप से जख्मी जवान चंदन को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है। जबकि अन्य जख्मी जवान व ड्राइवर का इलाज एमएमसीएच में चल रहा है।

19 मई को गृह प्रवेश और 23 मई को होनी थी शादी

सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार यादव कोडरमा जिले के रूपायडीह गांव के रहने वाले थे। वो गंगाधर यादव के तीन बेटों में सबसे छोटे बेटे थे। झारखंड पुलिस सेवा में साल 2018 में उन्हें नौकरी मिली और अक्टूबर 2019 से नीलाम्बर पीताम्बरपुर थाना में पोस्टेड थे। 19 मई को इनके घर का गृह प्रवेश और 23 मई को उनकी शादी होनी थी।

Read More : कोरोना ने ली एक और अधिकारी की जान, रांची मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर ने तोड़ा दम

Read More : #Dhanbad में #Corona ने ली एक ही परिवार के 5 लोगों की जान, पिछले साल भी हुआ था ऐसा ही हादसा

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पुलिस देखते ही बेहोश हो गई महिला, बाद में म’र गई…

Koderma : कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र का छोटा...

पाकुड़ में मा’रा गया एक चौकीदार… जानें क्यों

Pakur : पाकुड़ के पहाड़ियों और जंगलों के बीच...

रांची जेल में महिला कैदी का यौन शोषण, पूर्व CM का बड़ा इल्जाम…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा...

स्वीडन ने PM मोदी को पहनाया सम्मान का सबसे चमकदार सितारा…

Kohramlive : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन...

योगी मंत्रिमंडल के 8 नये मंत्रियों में विभागों का बंटवारा… देखें पूरी लिस्ट

UP : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के...