Jamshedpur : दंगाइयों से निपटने में माहिर देश भक्त रैफ के जवान बुधवार को झूम कर नाचे। मौका था रैफ की 106वीं बटालियन के 32वें स्थापना दिवस समारोह का। जमशेदपुर के सुंदरनगर स्थित रैफ परिसर के गांधी कांप्लेक्स में भोर के सात बजे शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी। बटालियन के कमांडेंट निशित कुमार के निर्देशन और 2nd कमांडिंग ऑफिसर शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में समारोह आयोजित की गई। मार्चपास्ट के बाद कमांडेंट निशित कुमार ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई दी। साथ ही बीते साल की उपलब्धियां बताई। उन्होंने बताया कि एक दिसंबर, 1990 को नागालैंड के दीमापुर में इस बटालियन की स्थापना हुई थी। बुनियादी प्रशिक्षण पूरा होने के बाद 22 जुलाई, 1994 से इस बटालियन को दीमापुर से जमशेदपुर ट्रांसफर किया गया। अब तक 14 कमांडेंट इस बटालियन को कमांड कर चुके हैं। एलएन वैष्णव इस बटालियन के पहले कमांडेंट थे।
बटालियन के तीन जवानों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक, एक अधिकारी और 11 जवानों को उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजा गया। इसके अलावा एक राजपत्रित अधिकारी डीजी डिस्क व प्रशस्ति पत्र और सात राजपत्रित अधिकारियों को महानिरीक्षक प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।
इसे भी पढ़ें : INTERNATIONAL FLIGHTS पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला…
इसे भी पढ़ें : 1 लाख चढ़ावा दो तभी पास होगा बिल, …और फिर जेई…
इसे भी पढ़ें : सऊदी अरब में भी खतरनाक ‘OMICRON’ VARIANT की एंट्री
इसे भी पढ़ें : OMICRON को लेकर झारखंड सरकार का GUIDELINE जारी, जानिये क्या है जरूरी
इसे भी पढ़ें : नन्हे हत्याकांड : प्रिंस खान के फार्म हॉउस से शूटर समेत 7 गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें : चाची के इश्क में कर दिया पत्नी का खून…
इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING EXCLUSIVE : हर बिकाऊ का बेहतर खरीददार कोयला माफिया प्रशांत प्रधान गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें :एडमिरल आर हरि कुमार के हाथ नौ सेना की कमान
इसे भी पढ़ें :कोरोना के नए स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता, UK ने 6 देशों के लिए उड़ानें रद्द की
इसे भी पढ़ें :आपस में भिड़े बीजेपी और आरजेडी विधायक, गाली-गलौज के बाद जो हुआ…
इसे भी पढ़ें :रेलवे में इन पदों पर बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी, 10वीं पास करें अप्लाई
इसे भी पढ़ें :ऑफिसर के पदों पर निकली VACANCY, 34 हजार तक मिलेगी सैलरी






