spot_img

पटना हाई कोर्ट ने बिहार में नगर निकाय चुनावों पर लगाई रोक, जानिए क्या बताया कारण

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

PATNA : पटना हाई कोर्ट ने दशहरा पर्व के छुट्टी के बीच नवमी के दिन यानी मंगलवार को नगर निकाय चुनावों में OBC-EBC को आरक्षण देने के मामले पर 86 पन्ने का फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि नगर पालिका के चुनाव में ओबीसी को दिया गया आरक्षण कानून के तहत गलत है। आरक्षण देने के पूर्व सुप्रीम कोर्ट के 2010 में दिए फैसले को नजरअंदाज कर दिया गया, जबकि राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को मानने की बात कही थी।

OBC के लिए आरक्षित सीटों को घोषित करें अनारक्षित

हाई कोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग को आदेश दिया है कि ओबीसी के लिए आरक्षित सीटों को अनारक्षित सीट घोषित कर चुनाव की अधिसूचना जारी करें। मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश न्यायमर्ति संजय करोल तथा न्यायमर्ति  एस कुमार की खंडपीठ ने एक साथ 17 मामले पर सुनवाई के बाद अपने आदेश में माना कि राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तहत बगैर ट्रिपल टेस्ट के ही ओबीसी को आरक्षण दे दिया।  आरक्षण देने के पूर्व राजनीतिक रूप से पिछड़ेपन वाली जातियों को चिन्हित किया जाना था। सरकार ने ऐसा नहीं कर सीधे आरक्षण दे दिया।

राज्य चुनाव आयोग के कार्यकलाप को पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

कोर्ट ने ओबीसी को आरक्षण देने पर राज्य चुनाव आयोग के कार्यकलापों पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि राज्य सरकार के प्रभाव में आरक्षण दिया है। गौरतलब है कि गत 29 सितंबर को कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई पूरी कर अपना फैसला सुरक्षित कर लिया था। बता दें कि दो चरणों में होने वाली नगर पालिका का पहले चरण का चुनाव 10 अक्टूबर जबकि दूसरे चरण का चुनाव आगामी 20 अक्टूबर को होना है।

इसे भी पढ़ें : बरातियों से भरी बस गिरी खाई में, मची चीख-चीत्कार…

इसे भी पढ़ें :महानवमी पर रजरप्पा मंदिर में उमड़ी भीड़, भक्तों ने मांगा मनवांछित फल…

इसे भी पढ़ें :वाटर प्रूफ रावण बनाया गया, मोरहाबादी में CM हेमंत सोरेन होंगे चीफ गेस्ट…

इसे भी पढ़ें :गंगा में डूबे छह लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

इसे भी पढ़ें :…काल के गाल में समा गये 7 लोग, पढ़ि‍ये दर्दनाक हादसे की कहानी

इसे भी पढ़ें :लव मैरिज करने वाली पूजा के साथ हो गया भयानक कांड… देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चंद पलों के गुस्से ने उजाड़ दिया घर, बड़े भाई को मा’र डाला…

Bihar : जिस आंगन में बचपन में एक साथ...

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...