spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

महानवमी पर रजरप्पा मंदिर में उमड़ी भीड़, भक्तों ने मांगा मनवांछित फल…

Date:

spot_img
spot_img

RAMGARH : महानवमी पर मां छिन्नमस्तिका मंदिर रजरप्पा में श्रद्वालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज से भी लोग पहुंचे थे। माता के दरबार में आज गजब का नजारा था। ज्यादातर भक्तों ने कहा कि आज के दिन मां की आराधना से मन की मुराद पूरी हो जाती है। मनवांछित फल मांगने पर मां उसे पूरा जरूर करती है। कई श्रद्वालुओं ने कहा कि यह सिद्धपीट जगह है। नवरात्र में मां की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। मां के आर्शीर्वाद से शांति, सुकून, उन्नति और समृद्धि मिलती है। मां के भक्तों ने घंटों लाइन में खड़े होकर विशेष पूजा अर्चना की, वहीं मां से सदा कृपा बनाये रखने का आर्शीर्वाद मांगा। दूर-दूर से साधक और भक्त आये हुये थे। झारखंड, बिहार, बंगाल और उड़ीसा से भक्त यहां पहुंचे थे। हवन कुंडों में मां की पूजा आराधना की गई। ऐसी मान्यता है कि नवरात्र में मां से जो भी मनवांछित फल मांगा जाता है, वह मां जरूर पूरा करती है। भक्तों में आज गजब की खुशियां और उमंग छाई हुई थी। बारिश में भी भक्तों की आस्था देखने लायक है।

भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए रजरप्पा मंदिर परिसर में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गये हैं। जरूरत के अनुसार पुलिस फोर्च तैनात किये गये हैं। महिला फोर्स भी मौजूद थी। रजरप्पा के थानेदार विद्या शंकर ने बताया कि कल रात से ही श्रद्धालुओं भीड़ आनी शुरू हो गई थी। कल और ज्यादा भीड़ होने की पूरी संभावना है।

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: