spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

यात्रीगण कृपया ध्यान दें… 1 फरवरी से शुरू होगी ये सुविधा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • फिर शुरू होगी ट्रेन में e-catering
  • अब खाना कर सकेंगे ऑनलाइन ऑर्डर

कोहराम लाइव डेस्क : रेल में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक राहत की खबर सामने आई है। महीनों से बंद e-catering की सुविधा 1 फरवरी से ट्रेनों  में फिर से शुरू की जा रही है। जी हांं, IRCTC ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में इसकी जानकारी दी है, हालांकि अभी ये सुविधा कुछ ही स्टेशनों पर चालू की जाएगी।

e-catering 10 महीनों से बंद है

कोरोना महामारी के कारण पिछले साल मार्च से ही ट्रेन में e-catering की सुविधा बंद कर दी गई थी। यात्रि‍यों को इस बीच सफर के दौरान काफी परेशानी होती थी। अब देश में कोरोना वैक्सीनेशन का दौर शुरू होने के बाद IRCTC ने e-catering की सुविधा को बहाल करने का फैसला किया है। सुरक्षा संबंधी सभी नियमों को देखते हुए यह सेवा शुरू की जा रही है, ताकि यात्रियों को किसी भी तरह से कोई भी खतरा न हो।

इसे भी पढ़ें : होली के मद्देनजर मार्च तक चलेंगी ये Special Trains

कोविड-19 के नियमों का पालन अनिवार्य  

कोविड-19 के नियमों का पालन e-catering सुविधा से जुड़े सभी कर्मचारियों को करना अनिवार्य होगा। खाना बनाते समय साफ-सफाई की पूरी देख-रेख कर्मचारियों को रखने को कहा गया है। इस सुविधा से उन यात्रि‍यों को सुविधा मिलेगी जो किसी कारण से घर से खाना नहीं ला पाते हैं। बावजूद इसके यात्रियों को घर से खाना लाने के लिए कोई पाबंदी नहीं है।

ऐसे करें खाने की बुकिंग 

कई बार ऐसा होता है कि यात्रियों को सफर के दौरान खाने को लेकर काफी दिक्कतें आती है। लेकिन अब यात्री सीधे IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने खाने की बुकिंग कर सकेंगे। इसके साथ ही यात्रियों को अपना पीएनआर नम्बर, ट्रेन नम्बर, सीट नम्बर जैसी जरूरी जानकारी साझा करनी होती है।

इसे भी पढ़ें : बदलवा सकते हैं Aadhaar Card में लगी अपनी तस्‍वीर, जानें तरीका

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...