spot_img

बदलवा सकते हैं Aadhaar Card में लगी अपनी तस्‍वीर, जानें तरीका

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : ऐसा हो सकता है कि Aadhaar Card पर लगी आपकी तस्‍वीर उतनी अच्‍छी न लगे, जितने अच्‍छे आप वास्‍तव में हैं। अगर आपको अपने आधार कार्ड पर लगी फोटो अच्छी नहीं लग रही हो तो आप उसे बदल सकते हैं। आप समझेंगे कि ऐसा करना आसान नहीं है। कोशिश करने पर यह आसान है। चलिए, जानते हैं कि आधार कार्ड पर लगी तस्‍वीर कैसे बदली जा सकती है।

ऑफलाइन ही है यह सुविधा

UIDAI पहले आधार कार्ड में नाम, पता, मोबाइल नंबर के साथ ही साथ फोटोग्राफ को भी अपडेट करने की ऑनलाइन सुविधा देता था, लेकिन अब ऑनलाइन प्रक्रिया केवल पता बदलवाने के लिए ही उपलब्‍ध है। बाकी अन्‍य बदलावों के लिए जैसे नाम, मोबाइल नंबर, जन्‍म की तारीख, ई-मेल एड्रेस और फोटोग्राफ में बदलाव के लिए आपको ऑफलाइन प्रक्रिया ही है। फोटो के लिए या तो आपको अपने नजदीकी नामांकन केंद्र पर जाना पड़ेगा या फिर पोस्‍ट के जरिये आपको आवेदन करना होगा।

इसे भी पढ़ें : बिना तार के चार्ज होगी मोबाइल की Battery, जानें कैसे

क्‍या हैं आसान स्टेप्स

  • UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर Get Aadhaar सेक्‍शन में जाकर आधार नामांकन/अपडेट फॉर्म को डाउनलोड करें।
  • फॉर्म को  ठीक से भरें और इसे आधार नामांकन केंद्र में जाकर जमा कर दें।
  • नामाकंन केंद्र पर आपके फ‍िंगरप्रिंट्स, रेटीना स्‍कैन और फोटोग्राफ को दोबारा कैप्‍चर किया जाएगा।
  • अपने आधार जानकारी को अपडेट करवाने के लिए आपको 50 रुपये के शुल्‍क का भुगतान करना होगा।
  • आपके फोटो को अपडेट करने का आवेदन जैसे ही स्‍वीकार हो जाता है, आपको एक यूआरएन या अपडेट रिक्‍वेस्‍ट नंबर प्राप्‍त होगा।
  • इस नंबर के जरिये आप अपने आवेदन को ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं।
  • अपडेटेड पिक्‍चर के साथ आपको नया आधार कार्ड लगभग 90 दिनों में मिल जाएगा।

क्षेत्रीय कार्यालय को लिखकर भी अपने आधार कार्ड में सुधार या अपडेट करवा सकते हैं

  • इसके लिए UIDAI पोर्टल पर जाकर वहां से ‘Aadhaar Card Update Correction’ फॉर्म को डाउनलोड करें।
  • अब आप इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को भरें।
  • भरने के बाद UIDAI के क्षेत्रीय कार्यालय के नाम आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए एक लेटर लिखें।
  • इसके पत्र के साथ अपने Self attested photo (साइन करके) को अटैच कर दें।
  • फॉर्म और पत्र दोनों को UIDAI के ऑफिस का पोस्ट कर दें।
  • दो हफ्ते के अंदर आपको नई फोटोग्राफ के साथ नया आधार कार्ड मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Creativity दिखाएं Students, इनाम देगा NCERT, जानें Process

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...