कोहराम लाइव डेस्क: कोरोना वायरस महामारी की वजह से विमानन सेक्टर की हालत खस्ता है। इसका प्रभाव विमान यात्रियों को पर पड़ेगा। अब जल्द ही दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले यात्रियों को झटका लगेगा। अगले महीने से दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लिमिटेड हवाई यात्रियों पर नया चार्ज वसूलने की तैयारी कर रहा है। संकट के प्रभाव से उबरने के लिए एयरपोर्ट इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी (AERA) ने इसकी मंजूरी दे दी है।
इसे भी पढ़ें :CRPF टीम पर आतंकी हमला, 8 आम नागरिक घायल
65.98 रुपये के साथ चुकाने होंगे तमाम टैक्स
अगर कोई यात्री दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान पकड़ता है, तो उसे अलग से फीस चुकानी होगी। एक फरवरी से यह अतिरिक्त चार्ज लगेगा और 31 मार्च तक दिल्ली से बाहर उड़ान भरने वालों को इस व्यवस्था के तहत 65.98 रुपये के साथ तमाम टैक्स चुकाने होंगे। इसके बाद अप्रैल 2021 से इस चार्ज में कटौती की जाएगी। वित्त वर्ष 2021-22 के लिए यह चार्ज 53 रुपये होगा। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए चार्ज 52.56 रुपये तय किया गया है। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए योत्रियों से 51.97 रुपये वसूला जाएगा।
इसे भी पढ़ें :बड़ा ऐलान : हर किसी को मुफ्त मिलेगी कोरोना वैक्सीन
3538 करोड़ रुपये के घाटे का अनुमान
डीआईएएल ने विमानन मंत्रालय को लिखी चिट्ठी में अप्रैल 2020 से मार्च 2024 तक 3538 करोड़ रुपये के घाटे या कमी का अनुमान जताया था। सरकार को जानकारी दी कि अप्रैल से सितंबर 2020 के दौरान उन्हें 419 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। कोरोना वायरस महामारी की वजह से उन्हें वित्त वर्ष 2021 में 939 करोड़ रुपये के घाटे कीआशंका है।
इसे भी पढ़ें :पलामू में ट्रिपल मर्डर, …और आक्रोशित ग्रामीणों ने पूर्व नक्सली और उसकी पत्नी को उतारा मौत के घाट
विमानन मंत्रालय से की थी अपील
उल्लेखनीय है कि पहले DIAL ने विमानन मंत्रालय से भी अपील की थी कि वो एयरपोर्ट्स इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी को निर्देश दें कि एयरपोर्ट टैरिफ को तय करते समय कोरोना की वजह से उसके रेवेन्यू में आई गिरावट के प्रभाव को ध्यान में रखा जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो पैसों की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है, जिससे एयरपोर्ट के कामकाज को चलाए रखने में परेशानी आएगी।












