पलामू : पलामू के मनातू थाना क्षेत्र के कुंडीलपुर गांव में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई। जमीन विवाद में पूर्व नक्सली ने पहले एक ग्रामीण को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद उग्र ग्रामीणों ने पूर्व नक्सली और उसकी पत्नी को घेर कर मार डाला। मामले की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें : जवान ने घर आने का किया वादा… भाई करते रहे इंतजार, गांव पहुंचा शव
इसे भी पढ़ें : यहां रोज होता है लफड़ा, पुलिस भी है परेशान
मामले में पलामू एसपी संजीव कुमार का कहना है कि मनातू थाना क्षेत्र में तीन लोगों की हत्या की जानकारी मिली है। मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।












