कोहराम लाइव डेस्क : राष्ट्रीय कामधेनु आयोग की ओर से कराई जाने वाली ‘स्वदेश गाय विज्ञान’ परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रोत्साहन देने को यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन यानी विश्व विद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देश के सभी वादस चांसलर्स (Vice chancellors) को लेटर लिखा है। पत्र में कहा है कि वे अपने विश्वविद्यालयों और संबद्ध कॉलेजों में छात्रों को 25 फरवरी को होनेवाली परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करें। परीक्षा बहु विकल्प प्रश्नों पर आधारित होगी। इसके लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा में गलत उत्तर देने पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
इसे भी पढ़ें : जेल गई SDM बनेगी जज की दुल्हन
5 जनवरी से शुरू है रजिस्ट्रेशन
परीक्षा के लिए पंजीकरण 5 जनवरी से शुरू हो गया है। इसके पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 फरवरी है। मॉक एग्जाम 21 फरवरी को होगी। पंजीकरण के बाद आपको परीक्षा के दौरान लॉगिन करने के लिए यूजरनेम और पासवर्ड मिलेगा। परीक्षा में भाग लेने के लिए आप किसी भी उपकरण जैसे मोबाइल / लैपटॉप / डेस्कटॉप का उपयोग किया जा सकता है।
गत माह हटा दी गई थी विवादास्पद सामग्री
उल्लेखनीय है कि पिछले माह हंगामे के बाद विवादास्पद सामग्री को अध्ययन पाठ के अंग्रेजी संस्करण से हटाया गया था। इस परीक्षा का संचालन राष्ट्रीय कामधेनु आयोग की ओर से किया जाता है। इसे केंद्र सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने दो फरवरी को स्थापित किया था।
इसे भी पढ़ें :दिल्ली से रेस्क्यू कर रांची लाए गए 14 नाबालिग, हो रही पूछताछ
चार श्रेणियों में होगी परीक्षा
यह परीक्षा चार श्रेणियों में होगी। प्राथमिक स्तर (कक्षा आठ तक), माध्यमिक स्तर (कक्षा नौ से 12 तक), कॉलेज स्तर (12वीं के बाद) और आम जनता के लिए भी की जा रही है। कोई पंजीकरण शुल्क नहीं लगता है। परीक्षा के लिए साहित्य और संदर्भ पुस्तकें, राष्ट्रीय कामधेनु की वेबसाइट पर अपलोड, अनुशंसित, परीक्षार्थियों को परीक्षा की तैयारी में मदद कर सकती हैं।
26 को घोषित किए जाएंगे सफल उम्मीदवार
राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सफल मेधावी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा राष्ट्रीय कामधेनु आयोग की वेबसाइट पर 26 फरवरी 2021 को की जाएगी। सफल और मेधावी को समारोह में नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें :अनोखा शादी समारोह : एक ही मंडप में बाप-बेटे, ससुर-दामाद, भाई-बहन ने लिए सात फेरे








