रांची : झारखंड की 12 नाबालिग बेटियों और 2 नाबालिग लड़कों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराकर बुधवार को दिल्ली से रांची लाया गया। इन सभी नाबालिगों से दिल्ली में घरेलू काम कराया जाता था। सभी 14 नाबालिगों को झारखंड महिला विकास समिति ने मुक्त कराया है। दिल्ली से नाबालिगों के साथ समिति के सुनील कुमार गुप्ता, निर्मला खलखो, मंजू कुमारी, अंकिता मिश्रा आई।
इसे भी पढ़ें : एक तरफा प्यार का खौफनाक अंजाम, युवती के मंगेतर के साथ किया ये
जानकारी के अनुसार नाबालिगों में पूर्वी सिंहभूम जिला की एक, पश्चिम सिंहभूम जिला की पांच, पाकुड़ की एक, साहिबगंज की दो, सिमडेगा की एक, गोड्डा की दो, गुमला की एक, खूंटी की एक लड़की है। सभी नाबालिगों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष पेश किया गया। यहां सभी से पूछताछ की जा रही है। इनकी सहमति के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में कोई भी अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : अनोखा शादी समारोह : एक ही मंडप में बाप-बेटे, ससुर-दामाद, भाई-बहन ने लिए सात फेरे












