spot_img
spot_img

वीणा की जगह वैक्सिन थामे आयीं मइया

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

झूम उठे मूर्तिकार, जगमग होगी आरती की थाली

रांची : लोगों के जीवन का उत्साह छीन लेने वाली कोरोना महामारी ने एक साल तक कोहराम मचाए रखा। इसी दौरान दुर्गा पूजा बीत गया और कोरोना गाइडलाइन के कारण मां के भक्त ठीक से उनका स्वागत और दर्शन भी नहीं कर सके। लेकिन इस बार की सरस्वती पूजा में गली से लेकर गांव-शहर तक उत्साह में सराबोर है। बच्चे कूद-कूद कर मां की मूर्तियां पंडाल में सजा रहे हैं। पूजा की पूरी तैयारी हो चुकी है। मां भी इस बार अलग रूप में हैं। उन्होंने अपनी वीणा एक ओर रख कर दोनों हाथों में भारत के वैज्ञानिकों द्वारा तैयार कोवैक्सिन और कोवीशील्ड की वैक्सीन थाम ली है, जैसे आह्वान कर रही हों कि बच्चों, कोरोना से मत डरना। मैं कोरोना का संहार करने आ गयी हूं। सरस्वती पूजा को लेकर इस बार मूर्तिकारों के चेहरे पर भी खुशी झलक रही है। दुर्गा पूजा के दौरान उनकी रोजी टूट गयी थी। लेकिन इस बार बाजार का मिजाज अच्छा है। एक फीट से लेकर 11 फीट तक की मूर्तियां बन कर तैयार हैं और भक्त उन्हें अपने पंडालों में स्थापित करने के लिए ले जा रहे हैं। सुनिए, क्या कहा मूर्तिकार अजय पाल ने…

इसे भी पढ़ें : देखिए कैसे मंगेतर के कहने पर लगा ली फांसी…

इसे भी पढ़ें : ससुर,भसुर और देवर ने मिलकर किया ये घिनौना काम 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

मुहर्रम पर 13 फीट से ऊंचे झंडों पर रोक, DJ पूरी तरह बैन…

Garhwa : मुहर्रम को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन पूरी...

हनुमान मंदिर की जमीन पर कब्जे का इल्जाम, गुस्साये लोगों ने ऑफिस घेरा…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के सिंघरावां गांव...

मुहर्रम को लेकर रांची में हाई अलर्ट, DC-SSP ने बुलाई बैठक…

Ranchi : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण...