spot_img

30 लाख के ब्राउन शुगर के साथ मुर्शिदाबाद का हसिउर रहमान धराया

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गुप्‍त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई, आदित्‍यपुर का सादिक अंसारी भी धराया

जमशेदपुर : नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। जुगसलाई पुलिस ने करीब 30 लाख के ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को धर दबोचा। दोनों के पास से पुलिस ने 400 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है। बरामद ब्राउन शुगर की कीमत 25 से 30 लाख रुपये बतायी जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। आरोपियों में आदित्यपुर निवासी सादिक अंसारी और मुर्शिदाबाद निवासी हसिउर रहमान उर्फ आलम शामिल है।

इसे भी पढ़ें : आंख लड़ी और हो गया प्‍यार, रोमांस के दौरान टटोला तो उड़ गए होश

SSP एम तमिल वाणन  को गुप्‍त सूचना मिली थी कि शहर में ब्राउन शुगर की सप्‍लाई करने के लिए तस्‍कर आया हुआ है। जिसके बाद एसएसपी के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्‍वरित कार्रवाई करते हुए। जुगसलाई के गरीब नवाज कॉलोनी खरकाई रेलवे ब्रिज के पास पुलिस ने दोनों को ब्राउन शुगर के साथ धर दबोचा। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 200-200 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया।

इसे भी पढ़ें : फिल्म एमएस धोनी के एक और एक्‍टर ने किया सुसाइड, वीडियो शेयर कर बतायी थी ये बात…

SSP ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर बताया कि हसिउर रहमान उर्फ आलम मुर्शिदाबाद से ब्राउन शुगर की सप्लाई करने शहर आया था। 200 ग्राम ब्राउन शुगर उसने सादिक अंसारी को दिया और 200 ग्राम ब्राउन शुगर किसी और को देने वाला था, मगर इससे पहले ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि हसिउर रहमान नशे का कारोबार काफी दिनों से करता आ रहा है। वह पूर्व में भी ब्राउन शुगर की डिलीवरी करने शहर आ चुका है।

दो दिन पूर्व ही 290 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन महिलाएं हुई थी गिरफ्तार

यहां याद दिला दें कि दो दिन पूर्व पुलिस ने 290 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार महिलाओं से पुलिस ने जब पूछताछ की तो राशिदा खातून ने बताया था कि दूसरे राज्य से शहर में ब्राउन शुगर की सप्‍लाई की जाती है। जिसके बाद पुलिस ने एक स्‍पेशल टीम का गठन किया था।

इसे भी पढ़ें : वैलेंटाइन डे पर पुलिस ने कराई 15 नक्‍सलियों की शादी, SP बने बाराती, बजाया ढोल

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...

रांची में 9.50 करोड़ रुपये का चालान…

Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों...

प्रेमिका ने रची साजिश, मांडर कांड का चौंकाने वाला खुलासा… देखें वीडियो

 Ranchi : राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र में कुलदीप...

बिहार कैबिनेट में 31 बस स्टैंड, 5 केंद्रीय विद्यालय समेत कई बड़े फैसले…

Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई...

राजधानी को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए बड़े...