spot_img
spot_img

डिलीवरी बॉय के समर्थन में आईं परिणीति चोपड़ा, जाने क्या किया अपील…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क: फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के डिलीवरी बॉय और मह‍िला ग्राहक के बीच हाथापाई वाले केस ने इन दिनों तूल पकड़ा हुआ है। देश में हर तरफ इसकी चर्चा है। जहां कुछ लोग मह‍िला को सही बता रहे हैं तो वहीं कुछ लोग डिलीवरी बॉय के बयान को सच कह रहे हैं। इस मामले में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस पर‍िणीति चोपड़ा ने भी अपनी आवाज उठाई है।

परिणीति चोपड़ा ने किया डेलीवेरी बॉय का समर्थन 

पर‍िणीति ने ट्वीट कर कहा- ‘जोमैटो इंड‍िया- प्लीज सच का पता लगाएं और बताएं। अगर वो व्यक्त‍ि बेगुनाह है (जो क‍ि मुझे लगता है) तो प्लीज हमें उस मह‍िला को सजा दिलाने में मदद करें। ये अमानवीय, शर्मनाक और दिल तोड़ देने वाला है प्लीज मुझे बताएं कि मैं कैसे आपकी मदद कर सकती हूं’। परिणीति की इस अपील को यूजर्स ने सराहा है।  यूजर्स ने जोमैटो डिलीवरी बॉय के समर्थन में खड़ी पर‍िणीति के लिए अपना सम्मान जाह‍िर किया है।

क्या है जोमैटो वाला मामला?  

कुछ दिनों पहले एक मह‍िला ने वीड‍ियो शेयर कर बताया था कि ऑर्डर कैंसल करने पर जोमैटो के डिलीवरी बॉय ने उन्हें मुंह पर मुक्का मारकर जख्मी कर दिया है। उनका यह वीड‍ियो काफी वायरल हुआ था। जिसके बाद लोग कह रहे थे कि मह‍िला के साथ गलत हुआ है। इसके बाद उस जोमैटो डिलीवरी बॉय को कंपनी ने काम से निकाल दिया था।

डिलीवरी बॉय के साथ हुए इस कार्रवाई के बाद उसका पक्ष लिया गया जहां डिलीवरी बॉय ने मह‍िला की बातों को झूठ बताया।  डिलीवरी बॉय का कहना है कि मह‍िला ने उन्हें चप्पल से मारना शुरू कर दिया था, जब इसने अपने बचाव में हाथ उठाया तो उस मह‍िला को अपनी ही अंगूठी से नाक पर चोट लग गई।  मह‍िला और डिलीवरी बॉय दोनों के पक्ष सामने आने के बाद सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया है।  वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स डिलीवरी बॉय को सही बता रहे हैं और उसे इंसाफ दिलाने की मांग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें :देश के सभी सैनिक स्कूलों में होगा बेटियों का भी एडमिशन, जानें कब से

इसे भी पढ़ें :वजन भी घटाती है विटामिंस से भरपूर इमली, और भी हैं फायदे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

क्या राजनीति में उतरेंगी पूर्व IPS काम्या मिश्रा? इंटरव्यू में दिया बड़ा संकेत…

Bihar : पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने राजनीति...

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...

मोबाईल कभी बंद नहीं करते? ये जानते ही जरूर दबायेंगे Restart बटन…

Kohramlive : आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी दिनचर्या...

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट

Bihar : बिहार की नौकरशाही में एक बार फिर...

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...