कोहराम लाइव डेस्क : गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म की शूटिंग के दौरान पहले एक्टर रणबीर कूपर के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई। इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर संजय लीला भंसाली के भी कारोना संक्रमित होने की सूचना है। संजय ने अपने को सेल्फ क्वारंटीन कर लिया है। दोनों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है।
इसे भी पढ़ें : नसबंदी के 2 साल बाद गर्भवती हुई चार बच्चों की मां, स्वास्थ्य विभाग पर ठोका इतने का हर्जाना…
आलिया ने भी खुद को किया क्वारंटीन
बता दें कि गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म की शूटिंग मुंबई फिल्म सिटी में हो रही थी। इस दौरान रणबीर और भंसाली के कारोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सभी कास्ट और क्रू का कोरोना टेस्ट किया गया है। फिल्म की एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी खुद को क्वारनटीन कर लिया है।
इसे भी पढ़ें : @Sex Racket : पम्मी आंटी के ठिकानों पर छापा, इस हालत में 10 लड़कियां और 4 लड़के पकड़ाए कि…
संजय की मां कोरोना निगेटिव
इस बीच संजय लीला भंसाली की मां की कोरोना जांच की खबर भी आ रही है। सूत्रों के अनुसार, खुद पॉजिटिव होने के बाद भंसाली ने अपनी मां का भी कोरोना टेस्ट करवाया। उनका टेस्ट निगेटिव पाया गया है। फिर भी उन्होंने सावधानी बरतते हुए खुद को क्वारनटीन कर लिया है।








