कोहराम लाइव डेस्क : इमली का नाम सुनते ही इसके खट्टा और मीठा होने की फीलिंग तो होने ही लगती है, मुंह में पानी भी आने लगता है। इसकी चटनी तो सबसे शानदार है ही। इडली-डोसा खाने में इसके बिना काम ही नहीं चल सकता है। इतना ही नहीं इसमें कई प्रकार के विटामिंस और मिनिरल्स भी पाए जाते हैं, जो मोटापा को कंटोल करने में सक्षम हैं। फिर भी बीमारी और सेहत के मामले में डॉक्टर की सलाह ही सर्वोपरि है।
इसे भी पढ़ें :कंट्रोल करना है थायरॉइड, तो करें नारियल का सेवन
इम्युनिटी को रखती है मजबूत
इमली इम्यूनिटी (Immunity) यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनाए रखने में सक्षम है। डाइजेशन (Digestion) यानी पाचन को बेहतर रखने और दिल को बीमारियों से दूर रखने तक इमली हेल्थ की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है।
इसे भी पढ़ें :गर्मी में इलायची की चाय बेटर,जानें सेहत के लिए कैसे फायदेमंद
पाए जाते हैं एंटीऑक्सीडेंट्स
विटामिन सी, ई और बी के अलावा इमली में कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, पोटेशियम और फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं। ये सेहत को कई प्रकार के फायदे पहुंचाते हैं।
इसे भी पढ़ें :कमाल की है मसूर दाल, पचने में सिंपल और एनर्जी दे भरपूर
डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद
इमली के बीज के अर्क की प्रकृति एंटी-इंफ्लेमेटरी होती है और इसे ब्लड शुगर लेवल को स्थिर करने और डायबिटीज से पीड़ित लोगों में अग्नाशय के टिश्यू की क्षति को रोकने के लिए जाना जाता है। इमली में पाया जाने वाला एंजाइम अल्फा-एमिलेज ब्लड शुगर के लेवल को कम करने में मदद करता है।










