spot_img
spot_img
spot_img

देश के सभी सैनिक स्कूलों में होगा बेटियों का भी एडमिशन, जानें कब से

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : देश की बेटियों के लिए बड़ी खुशखबरी। सेना में जाने की तैयारी के लिए मिलेगा बड़ा प्‍लेटाफॅार्म। अब देश के सैनिक स्‍कूलों में उनका भी एडमिशन होगा। केंद्र सरकार ने 10 मार्च को एकेडमिक ईयर 2021-22 से सभी 33 सैनिक स्कूलों में गर्ल्‍स कैडेट्स को भी एडमिशन देने का फैसला किया है। गौरतलब है कि सैनिक स्‍कूलों में अब तक सिर्फ लड़कों का ही एडमिशन होता था। इस शैक्षणिक सत्र से लड़कियां भी सैनिक स्‍कूल में एडमिशन ले सकेंगी। इन स्कूलों को सैनिक स्कूल सोसाइटी चलाती है, जो रक्षा मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में हैं। सैनिक स्कूलों की स्थापना का मकसद स्टूडेंट्स को कम उम्र से भारतीय सशस्त्र बलों में प्रवेश के लिए तैयार करना है।

इसे भी पढ़ें :शर्मनाक : कलयुगी पिता ने बेटी को ही बनाया हवस का शिकार

रक्षा राज्‍यमंत्री ने लोकसभा में लिखित जवाब में दी जानकारी

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, रक्षा राज्‍य मंत्री श्रीपद नाइक ने लोकसभा में लिखित जवाब में कहा कि सैनिक स्कूल छंगछी, मिजोरम में एकेडमिक ईयर 2018-19 में गर्ल्‍स कैडेट के एडमिशन के पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद अब सरकार ने इस नए शैक्षणिक सत्र 2021-22 से सभी सैनिक स्कूलों में लड़कियों को भी एडमिशन देने का फैसला किया है। राज्‍यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार गैरसरकारी संगठनों, प्राइवेट स्कूलों और राज्य सरकारों की साझेदारी में देश में सैनिक स्कूलों की स्थापना के लिए एक नई योजना लाने का प्रस्ताव कर रही है।

इसे भी पढ़ें :कॉफी फेशियल से पाएं चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो, जानें क्या है सही तरीका…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

UPSC CSE Prelims Result 2026: 13,343 अभ्यर्थी मेंस के लिये क्वालिफाई…

Kohramlive : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल...

NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा अलर्ट! EOU ने जारी की एडवाइजरी

Kohramlive : 21 जून को होने वाली NEET री-एग्जाम...

CBSE को मिला नया मुखिया, ये सीनियर IAS संभालेंगे कमान…

Kohramlive : देश के करोड़ों विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से...

BSNL में नौकरी पाने का शानदार मौका, इतनी मिलेगी सैलरी…

Kohramlive : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं...

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा कल्पना सोरेन का ये संदेश… देखें

Ranchi : गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने ग्रामीण...