भोजपुरी में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके खेसारी लाल यादव आज काफी बड़े स्टार हैं। फैंस उनकी एक झलक के दीवाने रहते हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों और वीडियो को काफी प्यार मिलता है। अपनी कड़ी मेहनत के दम पर वे आज एक कामयाब एक्टर हैं और एक लग्जरी लाइफ जीते हैं। आइए जानते हैं उनकी लाइफस्टाइल के बारे में…

खेसारी लाल यादव अपने खाने से लेकर अपने वर्कआउट का खूब ध्यान देते हैं। वे रोजाना कम से कम दो घंटे वर्कआउट करते हैं। वे कभी भी अपना वर्काआउट करना नहीं भूलते हैं। अपने खाने का भी वे खासतौर पर ध्यान देते हैं।

खेसारी लाल के गानों और फिल्मों को फैंस का काफी प्यार मिलता है। उनका जीवन बड़ी ही मुश्किलों से भरा हुआ रहा है। भले ही उन्होंने अपने जीवन में कई कठिनाईयों का सामना किया, लेकिन अपनी मेहनत के दम पर वे यूट्यूब किंग का खिताब हासिल कर चुके हैं।

बेहद कम लोग ये बात जानते हैं कि खेसारी लाल यादव का असली नाम शत्रुघ्न कुमार यादव है। खेसारी लाल बिहार से दिल्ली आए और अपना खर्चा निकालने के लिए यहां दूध बेचने का काम किया करते थे।

इसके बाद उन्होंने लिट्टी चोखा भी बेचा था, ताकि कुछ पैसे कमाए जा सके। इसके बाद उनके पिता ने उन्हें बीएसएफ में नौकरी करने को कहा, लेकिन खेसारी के मुताबिक, उनका नौकरी में मन नहीं लगा, इसलिए वे वहां से भाग आए।

साल 2011 में पहली बार भोजपुरी फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ में उन्होंने काम किया था, जहां उनके काम को काफी पसंद और सराहा गया। इसके बाद खेसारी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अब तक वे 50 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं, जो काफी हिट रही हैं।

इनकी कमाई फिल्मों, गानों, म्यूजिक एल्बम, स्टेज शो, विज्ञापन, ब्रांड प्रमोशन और सोशल मीडिया के जरिए होती हैं। जहां से वे मोटी कमाई करते हैं।

खेसारी लाल साल में लगभग पांच से छह फिल्में करते हैं और वे एक फिल्म के लिए लगभग 50-60 लाख रुपये चार्ज करते हैं। वहीं, एक स्टेज शो के लिए वे 10 लाख रुपये तक लेते हैं।

खेसारी लाल यादव काफी लग्जरी कारों का भी शौक रखते हैं। उनके पास बीएमडब्ल्यू, लैंड रोवर और फॉर्च्यूनर जैसी कई लग्जरी कारें हैं। उन्हें अक्सर इन्हीं कारों से चलते हुए देखा जाता है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि उनकी नेट वर्थ लगभग 35 करोड़ रुपये के आसपास है।
इसे भी पढ़ें : किसानों के लिये बेहतर मौका… जानें
इसे भी पढ़ें : अनन्या के शेयर की ये तस्वीरें, फैंस बोले बेहद क्यूट…
इसे भी पढ़ें : अवनीत कौर ने शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें
इसे भी पढ़ें : कृति सेनन ने इंस्टा पर शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें
इसे भी पढ़ें : जैकलीन ने गोल्डन आउटफिट में बिखेरा जलवा…






