- झारखंड अभिभावक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने बोकारो डीसी को सौंपा ज्ञापन
- डीसी ने दिया आश्वासन, शुल्क निर्धारण कमेटी का शीघ्र किया जाएगा गठन
BOKARO : झारखंड अभिभावक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को बोकारो डीसी राजेश शर्मा से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण संशोधन अधिनियम 2017 एक्ट को प्रभावी बनाने और निजी स्कूलों द्वारा की गई शुल्क वृद्धि के साथ कई अन्य मदों में लिए जा रहे शुल्क से संबंधित मामले की ओर ध्यान दिलाया गया है। मौके पर बोकारो डीडीसी जेके सिंह भी मौजूद थे। डीसी राजेश कुमार ने झारखंड अभिभावक संघ को आश्वस्त किया कि शीघ्र यहां शुल्क निर्धारण कमेटी का गठन किया जाएगा।

डीसी से मुलाकात के बाद अजय राय ने कहा कि निजी स्कूलों पर राज्य सरकार का नियंत्रण जरूरी है। अभिभावकों को हो रही परेशानियों का समाधान किया जाए। उपायुक्त से मिलने के उपरांत बोकारो जिला अध्यापक संघ के अध्यक्ष महेंद्र राय ने कहा कि बहुत जल्द अभिभावकों को जिला शुल्क निर्धारण कमेटी बनने से उनकी समस्याओं का समाधान होगा और उपायुक्त ने जिस तरह पूरे मामले को गंभीरता से लिया है, उसे हमें विश्वास है कि बोकारो जिले में निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम लग सकेगा।
Read more:झारखंड का मोस्ट वांटेड पंजाब से धराया !
स्कूलों के सामने अभिभावकों ने किया मौन प्रदर्शन
विभिन्न स्कूलों के समक्ष हुए मौन प्रदर्शन में कैप्टन प्रदीप मोहन सहाय,महेंद्र राय,डॉ पुष्पा श्रीवास्तव,धीरज आनंद, लाल ओंकार नाथ शाहदेव, विकास सिन्हा, अमित मिश्रा, अंजना गुप्ता,कुमुद झा,मधुरेन्द्र कुमार, धनंजय कुमार, मनीष कुमार,सुभाष सिंहा, विकास सिन्हा, मनोज जी, सर्वजीत सिंह, मुमताज आलम, डीटी खान,अमित कुमार आदि शामिल हुए।
Read more:एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया मजदूर का शव, रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल






