Jamshedpur : जमशेदपुर के मोस्ट वांटेड सुधीर दुबे को पंजाब के सिगरोल जिले के सेफ होटल से गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। सुधीर दुबे झारखंड का मोस्ट वांटेड अपराधी माना जाता है। गैंगस्टर अखिलेश सिंह के का विरोधी गुट माना जाता है सुधीर दुबे को। सुधीर दुबे की कुर्की जब्ती वारंट पिछले साल ही जारी हुई थी। सुधीर दुबे बिहार के बक्सर जिले के ढकाइच का निवासी है। वह फरार रहकर भी इलाके में सक्रिय था। अपने गुर्गों के माध्यम से लगातार कारोबारियों से रंगदारी की मांग कर रहा था। कई कारोबारियों को सुधीर के नाम पर धमकी भी दी गई थी। जमशेदपुर पुलिस काफी लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। खुफिया तंत्र की सूचना के आधार पर उसे पंजाब के सिगरोल जिले के सेफ होटल से गिरफ्तार किया गया। सुधीर पर हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट समेत कई मामले पहले से दर्ज हैं।
झारखंड का मोस्ट वांटेड पंजाब से धराया !
Date:

रांची में 9.50 करोड़ रुपये का चालान…
Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों...
प्रेमिका ने रची साजिश, मांडर कांड का चौंकाने वाला खुलासा… देखें वीडियो
Ranchi : राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र में कुलदीप...
बिहार कैबिनेट में 31 बस स्टैंड, 5 केंद्रीय विद्यालय समेत कई बड़े फैसले…
Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई...
राजधानी को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात… जानें
Kohramlive : केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए बड़े...







