बेड़ो : बंगलोर में सड़क दुर्घटना में बेड़ो के मजदूर शिबू उरांव की मौत हो गई थी। मजदूर के शव को गांव लाने की पहल झारखंड प्रदेश आदिवासी कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष सन्नी टोप्पो ने की। सन्नी ने बंगलोर की एनजीओ तलाश, झारखंड की एनजीओ फिया फाउंडेशन और झारखंड सरकार के श्रम विभाग के सहयोग से शिबू का शव एयरलिफ्ट कर आज रांची एयरपोर्ट लाया गया। जहां से उसके शव को पैतृक गांव भेजा गया।
Read more:नाली विवाद में बच्ची पर जानलेवा हमला, ऐसे बचाई जान
Read more: ‘जालिम बाउंसर’
मृतक बंगलोर में स्वीटकॉर्न बनाने वाली फैक्ट्री वाई कुक प्राइवेट लिमिटेड कोलाथुरु होसकोट में काम करता था। शिबू की मालूर गांव के पास रविवार की रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। वह बेड़ो प्रखंड के नरकोपी थाना क्षेत्र के चनकोपी गांव का रहने वाला था। आज उसके शव को परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की मां फुलमनी उराईन का रो-रोकर बुरा हाल है। बहन अंजु उरांव व पिता जुगिया उरांव भी दहाड़ मार रो रहे थे।












