spot_img
spot_img
spot_img

सरकार पर बरसे पंकज मिश्र, क्या बोल गये… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज मिश्र ने केंद्र और झारखंड सरकार दोनों पर निशाना साधा है। उन्होंने देश की आर्थिक स्थिति को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि हालात ऐसे दिखाई दे रहे हैं मानो सरकारें योजनाओं का भुगतान करने में भी असमर्थ हो गई हों। रांची में पत्रकारों से बातचीत करते हुये पंकज मिश्र ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से संचालित कई योजनाओं के लाभुकों को समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन जैसी योजनाओं के लाभुक भी भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि “अगर सरकार लाभुकों को समय पर राशि नहीं दे पा रही है, तो यह वित्तीय संकट का गंभीर संकेत है।”

पंकज मिश्र ने कहा कि केंद्र सरकार को देश की वास्तविक आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करना चाहिये। उनका कहना है कि दो माह से विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को भुगतान नहीं मिलने के पीछे क्या कारण हैं, यह जानने का अधिकार देश की जनता को है। उन्होंने यह भी कहा कि योजनाओं के पैसे सीधे लाभुकों के खातों में भेजने की बात लगातार कही जाती रही है, ऐसे में अब इस पूरी व्यवस्था की जवाबदेही भी तय होनी चाहिये। केंद्र सरकार के साथ-साथ पंकज मिश्र ने झारखंड सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल उठाये। उन्होंने कहा कि राज्य की वित्तीय स्थिति भी बेहतर नहीं दिख रही है और कई योजनाओं का लाभ समय पर लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है। पंकज मिश्र ने इल्जाम लगाया गया कि जिस मंईयां सम्मान योजना को सरकार ने अपनी बड़ी उपलब्धि बताया था, उसी योजना के लाखों लाभुक भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। पंकज मिश्र के अनुसार लगभग 51 लाख लाभुकों को तीन माह से राशि नहीं मिली है। नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया का हवाला देकर लाभुकों को लगातार इंतजार कराया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : “जान दे देंगे, तालाब नहीं देंगे” क्या बोले गांववाले… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : दनुआ घाटी फिर बनी मौ’त की घाटी…

इसे भी पढ़ें : अपराधियों पर सख्ती, जनता के बीच भरोसा, SP ने थानेदार को किया सम्मानित…

इसे भी पढ़ें : पुलिस ने स्कूली बच्चों को दिया मंत्र, नशे से दूर रहें, साइबर जाल से बचें…

इसे भी पढ़ें : प्राइवेट स्कूलों को 30 जून तक वेबसाइट पर खोलने होंगे सभी राज…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

TMC में बड़ा झटका: अब इस दिग्गज पूर्व मंत्री ने छोड़े सभी पद…

West Bengal : पश्चिम बंगाल की राजनीति का चर्चित...

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...