Ranchi : रांची के दशमफॉल थाना क्षेत्र में मिली अज्ञात युवती की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुये 18 साल के आरोपी चेतन मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है। बीते 23 जून को दशमफॉल थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवती का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुये रांची SSP के निर्देश पर रुरल SP की निगरानी में बुंडू SDPO के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टेक्निकल टीम और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बीते 4 जुलाई को चेतन मुंडा को अरेस्ट कर लिया।
प्रेमिका को दूसरे युवक संग देख बौखलाया
मृतका की पहचान 18 साल की हिस्सी कुमारी के रुप में हुई। वह खूंटी की रहनेवाली थी। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी और युवती के बीच प्रेम संबंध था। घटना वाले दिन आरोपी ने हिस्सी कुमारी को किसी दूसरे युवक के साथ देख लिया। इसी बात से वह इतना बौखला गया कि गुस्से और ईर्ष्या में उसने दुपट्टे से युवती का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मृतका का मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गया, ताकि सबूत मिटा सके। हालांकि पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतका का मोबाइल फोन और आरोपी का मोबाइल दोनों बरामद कर लिये हैं। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है। इसके बाद पुलिस की जांच चेतन मुंडा तक पहुंची, जिसे 4 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया।
प्रेमिका को दूसरे संग देख बौखलाया, फिर जो किया… देखें वीडियो #Ranchi #DashamFalls #RanchiPolice #JharkhandPolice #CrimeNews #MurderCase #BlindMurder #LoveAffair #LoveCrime #ChetanMunda #Khunti #BreakingNews #JharkhandNews #HindiNews #KohramLive pic.twitter.com/jbtZAcuXy7
— KohramLive (@KohramLive) July 5, 2026
इसे भी पढ़ें : चाणक्य नीतिः जुबान की चूक बन सकती है जीवन की सबसे बड़ी हार…
इसे भी पढ़ें : आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स और सूजन को झट से हटाये ऐसे…
इसे भी पढ़ें : रिसेप्शन से लौट रहे युवक को ट्रैक्टर ने रौंदा, रांची रेफर…
इसे भी पढ़ें : रथ यात्रा में चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ADG ने दिये खास निर्देश
इसे भी पढ़ें : भारत में दो नये स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत और फीचर्स… जानें








