Kohramlive : WhatsApp का नया Username Feature भारत में लॉन्च होने से पहले ही विवादों में घिर गया है। केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने इस फीचर को लेकर Meta को नोटिस जारी किया है। सरकार ने अब कंपनी को 9 जुलाई तक जवाब देने का समय दिया है। इससे पहले 6 जुलाई तक जवाब मांगा गया था।
क्या है यूजरनेम फीचर
WhatsApp के इस नये फीचर के तहत यूजर्स अपना मोबाइल नंबर बताये बिना केवल यूजरनेम के जरिये चैट कर सकेंगे। कंपनी का दावा है कि इससे यूजर्स की प्राइवेसी और बेहतर होगी। Meta के अनुसार, हर अकाउंट का यूजरनेम यूनिक होगा, जबकि डिस्प्ले नेम अलग और सामान्य हो सकता है। हालांकि, सरकार को इस फीचर को लेकर गंभीर चिंतायें हैं। मंत्रालय का मानना है कि मोबाइल नंबर की जगह यूजरनेम आने से साइबर अपराधियों के लिए पहचान छिपाना आसान हो सकता है, जिससे सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़े नए खतरे पैदा हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : अब इस इलाके में नहीं खरीद पायेंगे जमीन, सरकार ने जारी किया आदेश
इसे भी पढ़ें : महज 6 घंटे में कांड का पर्दाफाश…
इसे भी पढ़ें : प्रेमिका को दूसरे संग देख बौखलाया, फिर जो किया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : चाणक्य नीतिः जुबान की चूक बन सकती है जीवन की सबसे बड़ी हार…
इसे भी पढ़ें : आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स और सूजन को झट से हटाये ऐसे…








