PAKUR : पाकुड़ परिसदन में पहुंचे राज्य के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री व स्थानीय विधायक आलमगीर आलम ने 29 दिसंबर के बाद कभी भी पंचायत चुनाव की घोषणा होने का संकेत दिया। उन्होंने प्रेस के साथ संक्षिप्त वार्ता में कहा कि 29 दिसंबर को सरकार के 2 साल का समय पूरा हो जाएगा। इसके बाद कभी भी पंचायत चुनाव की घोषणा हो सकती है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा बार-बार कहती है कि कांग्रेस पंचायत चुनाव नहीं करवाना चाहती है, यह निराधार है। भाजपा के पास अब कोई मुद्दा बचा नहीं है। कहा, ‘मैं भाजपा को बताना चाहता हूं कि जल्द ही पंचायत चुनाव कराने जा रहे हैं। शीतकालीन सत्र अब तक नहीं बुलाए जाने संबंधी पूछे गए सवाल के जवाब में आलम ने कहा कि कैबिनेट की बैठक में इस विषय को लेकर चर्चा हो चुकी है। आशा है कि 15 दिसंबर के बाद और 1 मार्च के पहले शीतकालीन सत्र बुलाया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : वाह रे गुगल स्टूडेंट… नकल कर के क्या लिख दिया ANSWER SHEET में…पढ़ें वायरल कॉपी
इसे भी पढ़ें :JPSC का CUT OFF MARKS जारी, जानिए किस वर्ग के लिए कितना PERCENT
इसे भी पढ़ें :करण संग वैष्णव मां के दरबार पहुंचीं बिपाशा…देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :बिना परीक्षा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में पा सकते हैं नौकरी, जानें पूरी डिटेल्स
इसे भी पढ़ें :BREAKING : प्रिंस खान ने ली नन्हे खान की हत्या की जिम्मेदारी, कहा- 6 महीने में खत्म कर देगा… (Video)
इसे भी पढ़ें :रो-रोकर न्याय की गुहार लगा रही लुईस…
इसे भी पढ़ें :8 पुलिसकर्मियों पर डकैती का मुकदमा दर्ज, जानिये पूरा मामला
इसे भी पढ़ें :छठी मईया पर क्या बोल गये नाइजीरियन कैदी, देखें वीडियो








