spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

8 पुलिसकर्मियों पर डकैती का मुकदमा दर्ज, जानिये पूरा मामला

Date:

spot_img
spot_img

कानपुर : पुलिस की क्राइम टीम पर डकैती का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा लखनऊ पुलिस की क्राइम टीम पर कानपुर के काकादेव थाने में दर्ज की गई है। इल्जाम है कि इसी साल जनवरी महीने में डीसीपी ईस्ट की टीम ने कानपुर में रहने वाले चार युवकों को क्रिकेट में सट्टा खिलाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इनसे 1 करोड़ रुपए की मांग की। मान-मनौवल के बाद 40 लाख रुपए में सौदा तय हुआ। इल्जाम है कि 40 लाख  रुपए लेकर भी पुलिस टीम ने चारों युवकों को जेल भेज दिया। जेल जाने वालों में मयंक सिंह, उसके मामा दुर्गेश सिंह, उसके दोस्त आकाश गोयल और शमशाद अहमद शामिल था। चारों पर लखनऊ से कानपुर तक ऑनलाइन सट्टा खिलाने और इसका एक बड़ा नेटवर्क चलाने का इल्जाम लगाया गया।

जेल से छूटने के बाद मयंक सिंह ने कोर्ट में वर्तमान में एसएसपी लखीमपुर और तत्कालीन डीसीपी ईस्ट रहे संजीव सुमन की क्राइम टीम पर डकैती की शिकायत की। कोर्ट के आदेश पर कानपुर के काकादेव थाने में क्राइम टीम पर एफआईआर दर्ज की गई। टीम में प्रभारी सब इंस्पेक्टर रजनीश वर्मा, देवकीनंदन, संदीप शर्मा, नरेंद्र बहादुर सिंह, रामनिवास शुक्ला, आनंद मणि सिंह, अमित लखेरा और रिंकू सिंह शामिल थे।

24 जनवरी को सभी को पकड़ा गया और पैसा लेने के बाद भी गोमती नगर में एक मुकदमा 35/2021 दर्ज किया गया। 26 जनवरी 2021 को सभी चार आरोपी जेल भेज दिए गए। इल्‍जाम है कि क्राइम टीम जिस दिन 40 लाख रुपये लेने कानपुर गई, उसी दिन पहले दुर्गा सिंह को उसके घर ले जाकर तलाशी ली। जहां से 30,000 रुपये नगद और करीब डेढ़ लाख के जेवरात भी पुलिस ने लूट लिए। इस मामले में लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर का कहना है कि मुकदमा दर्ज हुआ है। जांच में सबकुछ सामने आ जाएगा। जो भी तथ्य आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : प्रिंस खान ने ली नन्हे खान की हत्या की जिम्मेदारी, कहा- 6 महीने में खत्म कर देगा… (Video)

इसे भी पढ़ें : बोकारो में मिली लड़की की कटी मुड़ी, धर खोजने में जुटी पुलिस…देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बैंक मैनेजर के सीने में ऐसे दाग दी गोली, देखें CCTV फुटेज

इसे भी पढ़ें : छठी मईया पर क्या बोल गये नाइजीरियन कैदी, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

केवल 10 रुपये खर्च कर कार के हेड लाईट से हल्के पीलेपन व धुंधलेपन हटायें…

Kohramlive: कार के हेड लाईट में छाई हल्के पीलेपन...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: