spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बाप ही निकला हत्‍यारा, बताया- कैसे किया 5 साल की मासूम बच्‍ची का मर्डर

Date:

spot_img
spot_img

Palamu : 5 साल की मासूम बच्‍ची की गला दबाकर हत्‍या कर दी गई। लाश को कोयल नदी के किनारे फेंक दिया गया। शुक्रवार की सुबह लोगों ने जब नदी किनारे लाश देखी तो हड़कंप मच गया। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्‍ची की लाश की पहचान के लिए आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की, मगर कोई पहचान न सका। करीब दो घंटे बाद बच्‍ची की पहचान पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के कोनवाई निवासी आनन्द सिंह की पुत्री संजना कुमारी के रूप में हुई। वह गुरुवार की दोपहर से लापता थी। पुलिस ने बच्‍ची की लाश को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई।

बच्‍ची के लापता होने का संदेह उसके पिता आनंद सिंह पर जताया जा रहा था। लाश मिलने के बाद संदेह और गहरा गया। गांव के कुछ लोगों ने घरवालों को बताया कि अंतिम बार बच्‍ची को उसके पिता के साथ ही देखा गया था। यह सुनकर घरवालों का शक और पक्‍का हो गया। पंजाब भाग रहे आनंद सिंह को मेदिनीनगर स्‍टेशन से ट्रेन खुलने से 10 मिनट पहले ही घरवाले पकड़ लिये। बताया जा रहा है कि जब घरवाले और गांव के लोगों ने उससे पूछताछ की तो उसने गला दबाकर हत्‍या की बात स्‍वीकार कर ली। उसने बताया कि पिता, मां और भाई के तानों से परेशान होकर बेटी को मार डाला। उसने बताया कि वह बेटी को लेकर पंजाब जा रहा था, लेकिन छोटे भाई ने टोक दिया। पंजाब ले जाने की बात पर कहा कि वापस नहीं लाना।

यह सुन उसे गुस्सा आया और उसने बेटी की हत्या कर दी। उसने बताया कि उसके पिता, मां और भाई उसकी शादी को लेकर लगातार ताने देते हैं। उसने लव मैरिज किया था। उसकी पत्‍नी की आनंद से पहले एक शादी हो चुकी थी। मृतका संजना पहले से थी। आनंद सिंह की एक बेटी है जो संजना से छोटी है। संजना कोनवाई प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो की छात्रा थी। गुरुवार को वह हर दिन की तरह अपने दादा और कोनवाई हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक सतानंद सिंह के साथ स्कूल जाने के लिए निकली थी। दादा उसे गांव के प्राथमिक विद्यालय में छोड़कर अपने स्कूल चले गए। जिसके बाद से वह लापता थी। दादा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़ें : SSC CGL आ गया Final Result, देखें कट-ऑफ लिस्‍ट

इसे भी पढ़ें : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारी इधर से उधर, जानिये कौन कहां गये

इसे भी पढ़ें : जब दीपिका ने कहा था, ‘मैं रणबीर को कंडोम का पैकेट गिफ्ट करना चाहूंगीं’ तब क्या हुआ था देखें

इसे भी पढ़ें : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारी इधर से उधर, जानिये कौन कहां गये

इसे भी पढ़ें : इस हाल में मिला IDBI बैंक का कलेक्शन एजेंट, घरवाले बोले…

इसे भी पढ़ें : वाह रे JAC Board… 10वीं की परीक्षा में एक सवाल के सभी विकल्‍प गलत, देखिये…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में अपराध पर ऐसे लगेगा लगाम, अनुसंधान की बढ़ेगी गुणवत्‍ता, डीजीपी ने खींचा खाका

इसे भी पढ़ें :

बारिश में भी नहीं थमे कदम, विधानसभा गेट नंबर-1 पर छात्रों का हुजूम…

Ranchi : बारिश की बूंदें गिरती रहीं, लेकिन झारखंड...

झारखंड छात्र आंदोलन में राहुल गांधी की एंट्री, बोले, बल प्रयोग गलत…

Ranchi: JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

बुजुर्गों के खाते में आज फिर पहुंचे 1100 रुपये…

Bihar : 10 अगस्त यानी बिहार पेंशन दिवस पर...

विधानसभा के करीब पहुंचा छात्रों का हुजूम, आंसू गैस के गोले दागे गये… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान स्थिति लगातार...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: