Palamu : पलामू में ट्रैनिंग कैंप में एक जवान अनीष वर्मा की डेड बॉडी मिलने के बाद साथी जवानों का गुस्सा उबाल पर आ गया। गुस्साये जवानों ने जमकर हंगामा किया। वहीं कुछ अफसरों को खरी खोटी भी सुनाई। मौके पर पहुंचे पलामू के एसपी सह जैप 8 के प्रभारी कमांडेंट को घेर लिया और डीएसपी पर कई इल्जाम लगाए। आक्रोशित जवानों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया पर जवान डीएसपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग पर अड़े थे। सभी जवान गोलबंद हो गए थे। डीएसपी पर जवान अनीश वर्मा को टॉर्चर करने का इल्जाम लगाया गया। अनीश वर्मा 2013 में IRB में भर्ती हुए थे। साल 2015 से जगुआर में तैनात थे। जनवरी से जैप 8 में जवानों की एसपीसी सीनियर प्रमोशन (एसपीसी)कोर्स की ट्रेनिंग चल रही है। इसी में अनीश वर्मा भी ट्रेनिंग ले रहे थे। शुरुआती जांच में इसे खुदकुशी का मामला बताया गया। मौके पर पहुंची लेस्लीगंज पुलिस मामले की तफतीश कर रही है। फिलहाल अनीष वर्मा के शव को एमएमसीएच में रखा गया है। पोस्टमार्टम के लिए उनके परिजनों का इंतजार किया जा रहा है। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जायेगा।
इसे भी पढ़ें : फोन पर घंटों लगल रहती थी बीवी, हो गया भयानक कांड… देखें
इसे भी पढ़ें : महिला यात्री पर किया था पेशाब, क्या हुआ TTE पर एक्शन… देखें
इसे भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो चेन्नई एयरलिफ्ट…
इसे भी पढ़ें : स्मूथ ट्रैफिक सिस्टम को लेकर CM ने दिए जरूरी निर्देश
इसे भी पढ़ें : वीर पोदना बालमुचू के आगे झुक गये CM हेमंत, क्या बोल गये… देखें
इसे भी पढ़ें : रांची में 87 जगहों पर धारा 144, जानें कब-कब
इसे भी पढ़ें : फोन पर मिलता रहा हुक्म, शूटर दागता रहा कल्लू पर गोलियां… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : MBA संजीव ने दो बार घों*टा था मासूम शौर्य का गला, क्या बोल गये SSP… देखें
इसे भी पढ़ें : प्यार करने वाले को मिली तीखी चोट, फिर करा दी शादी… देखें वीडियो












