पलामू : शादी समारोह से लौट रहा एक युवक बाइक समेत पुल से 15 फीट नीचे जा गिरा। सुबह साढ़े 4 बजे के करीब पुल के पास से गुजर रही पेट्रोलिंग टीम को युवक घायलावस्था में पुल के नीचे दिखा। पुलिस ने तुरंत उसे पाटन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर भेज दिया गया। युवक की पहचान लेस्लीगंज निवासी मुकेश कुमार (24) के रूप में की गई। वह शादी में आया था। रूदीडीह से पचकेडीया जाने के क्रम में वो नावा जयपुर थाना क्षेत्र के घोरी घाट पुल से नीचे जा गिरा।
Read More : SadarHospital से नवजात की चोरी, ऐसे बच्चे को लेकर भाग रही थी महिला, धरायी
Read More : जेठ मांगता था आबरू, पति ने भी नहीं दिया साथ, फिर नवविवाहिता ने उठाया ये कदम…






